कानपुर उत्तर प्रदेश रेलवे स्टेशन///से आ रही बडी खबर 🇮🇳🇮🇳अगर gm सर को पानी की बोतल 15की जगह 20 rs में ना देता तो शायद ✋ 5 अधिकारी सस्पेंड होने से बच जाते – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

कानपुर उत्तर प्रदेश रेलवे स्टेशन///से आ रही बडी खबर 🇮🇳🇮🇳अगर gm सर को पानी की बोतल 15की जगह 20 rs में ना देता तो शायद ✋ 5 अधिकारी सस्पेंड होने से बच जाते

😊 Please Share This News 😊

उत्तर प्रदेश में कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सामानों की अधिक कीमत लिए जाने पर रेलवे के पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. एनसीआर रेलवे के जनरल मैनेजर (जीएम) प्रमोद कुमार ने बुधवार रात इसका स्टिंग ऑपरेशन किया और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की.

 

 

प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे लेकर सामान बेचने वाले वेंडर फिलहाल वहां सामान नहीं बेच पाएंगे.

 

जीएम प्रमोद कुमार प्रयागराज से कानपुर सेंट्रल पहुंचे थे. यहां से उन्हें श्रम शक्ति से दिल्ली जाना था. कानपुर सेन्ट्रल के अधिकारी इसी सोच में थे कि जीएम साहब अपने केबिन में सो रहे होंगे. लेकिन जीएम साहब ने एक कर्मचारी से गमछा लिया और उसको सिर पर बांधकर आम आदमी की तरह दूसरी तरफ के दरवाजे से प्लेटफॉर्म पर उतर गए. गमछा बंधा होने के चलते रेलवे अधिकारी उनको पहचान ही नहीं पाए. प्लेटफॉर्म पर जीएम सीधे एक फूड स्टॉल पर पहुंचे.

 

दुकान पर उन्होंने पानी की एक बोतल खरीदी. स्टॉल वाला उनको 15 रुपये की पानी की बोतल पांच रुपये अधिक कीमत करके 20 रुपये में दिया. इसके बाद जीएम ने स्टेशन के छह स्टॉलों पर ओवर बिलिंग चेकिंग की. इस दौरान उप सचिव विजय कुमार भी मौजूद रहे. चेकिंग के तुरंत बाद कानपुर सेन्ट्रल के अधिकारियों को वहां तलब किया गया. अगले दिन जीएम के आदेश पर कानपुर सेंट्रल के पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया. जीएम ने अपनी जांच में पाया कि इन अधिकारियों की लापरवाही से ओवर बिलिंग करके यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर सामान बेचा जा रहा है.

 

जीएम प्रमोद कुमार के आदेश पर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन सीआईटी वीके तिवारी, सीएमआई सेन्ट्रल विजय शर्मा सादाब, अशोक और एसएस मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया. इस मामले में कानपुर सेन्ट्रल के रेलवे अधिकारी आशुतोष सिंह का कहना है कि सस्पेंड की कार्रवाई प्रयागराज डीआरएम मुख्यालय की तरफ से हुई है. इस कार्रवाई से सेन्ट्रल पर ओवर बिलिंग करने वाले स्टॉल्स को हमेशा के लिए बाहर कर दिया जाएगा. प्लेटफॉर्म नंबर सात के फूड स्टॉल को सील कर दिया गया है.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]