कानपुर। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कानपुर के बेकनगंज इलाके में बवाल हो गया।🙏🙏🙏दरअसल, टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मुहम्मद पर बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्पणी से मुस्लिम समाज नाराज था।
|
😊 Please Share This News 😊
|
- कानपुर। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कानपुर के बेकनगंज इलाके में बवाल हो गया। एक हजार से ज्यादा लोग सड़कों पर उतर आए। दोनों ओर से पथराव हुआ। कानपुर के इस इलाके की आबादी मिली-जुली है
- पथराव में कई लोग घायल हो गए। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
मामला मुस्लिम इलाकों में एक सामाजिक संगठन को बंद करने की घोषणा के साथ शुरू हुआ। शुक्रवार की नमाज के चलते परेड चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए थे।
दरअसल, टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मुहम्मद पर बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्पणी से मुस्लिम समाज नाराज था। मुस्लिम इलाकों में बंद का ऐलान किसीने साहीकिया था किया था।
जानकारी के मुताबिक सड़कों पर पथराव दोनों गुटों में होने लगा। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। व्यापारियों ने खुद बाजार बंद कर रखा है। इस समय कानपुर में तनाव का माहौल है।
यह बवाल तब हुआ जब पीएम मोदी और राष्ट्रपति के आने से सुरक्षा के काफी इंतजाम किए गए थे। पीएम, राष्ट्रपति के साथ शहर से करीब 70 किमी. दूर एक कार्यक्रम में उपस्थित हैं।
पथराव शुरू होने पर लोग बाजार में मौजूद थे। इसलिए भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए करीब 12 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। जिसके बाद लोगों को वहां से खदेड़ा गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

