CBI ने रविवार को पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारी अजय ताम्रकार को ₹50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।दरअसल इस अधिकारी ने अपने ही बंगले पर तैनात चपरासी को नियमित करने के लिए 3 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

CBI ने रविवार को पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारी अजय ताम्रकार को ₹50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।दरअसल इस अधिकारी ने अपने ही बंगले पर तैनात चपरासी को नियमित करने के लिए 3 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

😊 Please Share This News 😊

भोपाल, 5 जून। मध्यप्रदेश में एक रेलवे अधिकारी ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं पार कर दी। दरअसल इस अधिकारी ने अपने ही बंगले पर तैनात चपरासी को नियमित करने के लिए 3 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

जिसके बाद CBI ने रविवार को पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारी अजय ताम्रकार को ₹50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

बता दे सीबीआई भोपाल की टीम को शिकायत मिली थी कि मध्य रेलवे जोन के भोपाल मंडल के सीनियर डिवीजनल डीजल मैकेनिकल इंजीनियर अजय ताम्रकार चपरासी को नौकरी में नियमित कराने के लिए ₹3 लाख 50 हजार रूपये की रिश्वत मांग रहा है। जिसके बाद सीबीआई की टीम ने उसको रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।

 

दरअसल बंगले के एक प्यून को कुछ समय पहले नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था उसे फिर से नौकरी पर नियमित कराने के नाम पर सीनियर मंडल यांत्रिकी इंजीनियर ताम्रकार ने 3 लाख 50 हजार रूपयों की रिश्वत की मांग की थी जिसकी पहली किश्त के तौर पर जब 50 हजार रुपए दिए गए तो सीबीआई की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। सीबीआई की टीम में डीएसपी अतुल हजेला सहित आठ सदस्यीय अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

 

मिली जानकारी के अनुसार बंगले पर तैनात चपरासी नौकरी से हटाए जाने के बाद अपनी बहाली के लिए रेलवे अधिकारी अजय ताम्रकार से बार-बार याचना करता रहा था, लेकिन अधिकारी ने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद चपरासी परेशान होकर भोपाल सीबीआई के दफ्तर पहुंचा। जहां उसने रेलवे अधिकारी की शिकायत की। जांच के दौरान मांग की पुष्टि हुई इसके बाद डीएसपी अतुल हलेजा के नेतृत्व में CBI की टीम ने अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। जिसमें उनके साथ इंस्पेक्टर सतीश बरवाल, अभिषेक सोनकर, विजय मेहरा, हिमांशु चौबे है और एएसआई तोमर भी शामिल थे।

 

रेलवे विभाग में कार्यरत इस रिश्वतखोर अधिकारी की शानो-शौकत देखकर पुलिस भी हैरान हो गई। सीबीआई के अधिकारियों ने इस भ्रष्टाचारी को पीसीटी अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके आधिकारिक और आवासीय परिसरों की तलाशी भी ली जा रही है। ताम्रकार 2016 में भोपाल में पदस्थ था यहां वो यांत्रिक विभाग का संचालक और माल ढुलाई विभाग का प्रभारी था

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]