इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में रिश्तों का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है.👉पहले वह पति को छोड़ तीन बच्चों के साथ घर से फरार हो गई. इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और रेलवे पुलिस को सूचना दी गई. इस बीच शनिवार को इंदौर रेलवे पुलिस ने महिला को गुजरात से पकड़ लिया और परिवार को सौंप दिया – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में रिश्तों का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है.👉पहले वह पति को छोड़ तीन बच्चों के साथ घर से फरार हो गई. इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और रेलवे पुलिस को सूचना दी गई. इस बीच शनिवार को इंदौर रेलवे पुलिस ने महिला को गुजरात से पकड़ लिया और परिवार को सौंप दिया

😊 Please Share This News 😊

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में रिश्तों का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. रतलाम जिले की तीन बच्चों की मां को 10 साल छोटे फेसबुक फ्रेंड से प्यार हो गया. दो दिन पहले वह पति को छोड़ तीन बच्चों के साथ घर से फरार हो गई. इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और रेलवे पुलिस को सूचना दी गई. इस बीच शनिवार को इंदौर रेलवे पुलिस ने महिला को गुजरात से पकड़ लिया और परिवार को सौंप दिया.

 

 

 

परिवार की समझाइश के बाद महिला पति के संग घर पहुंची. महिला ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

 

जानकारी के मुताबिक, 2 दिन पहले रतलाम की रहने वाली एक महिला अपने 3 बच्चों के साथ ट्रेन से इंदौर के लिए रवाना हुई थी. महिला के साथ उसका 11 साल, 9 साल का बेटा और 5 साल की बेटी भी थी. महिला बहन से मिलने की बात कह कर घर से इंदौर की ओर रवाना हुई थी. इधर, महिला के पति ने इंदौर में रहने वाली साली को फोन लगाकर बात की तो पता चला कि पत्नी वहां पहुंची ही नहीं है. इसके बाद पति ने रतलाम रेलवे पुलिस के पास महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

 

पुलिस को थी अनहोनी की आशंका

 

रेलवे पुलिस के पास मामला पहुचंते ही सनसनी फैल गई. क्योंकि, महिला के साथ तीन नाबालिग बच्चे भी थे. परिजनों और पुलिस को उनके साथ अनहोनी होने की आशंका थी. मुद्दे को गंभीर मानकर रतलाम रेलवे पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया और आसपास के इलाको में छानबीन के लिए सभी का हुलिया जारी किया. दूसरी ओर, रतलाम पुलिस से मिली जानकारी के बाद इंदौर रेलवे पुलिस ने छानबीन शुरू की और प्लेटफॉर्म पर लगे विभिन्न कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया.

 

पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

 

सीसीटीवी तलाशते ही महिला के पति ने उसे पहचान लिया, लेकिन इस दौरान वह एक अनजान शख्स के साथ जाती नजर आई. प्लेटफॉर्म पर उसके साथ उसके तीन बच्चे भी थे. पुलिस ने जब महिला के मोबाइल की लोकेशन खंगाली तो वह गुजरात में मिली. तभी रेलवे पुलिस का एक दल गुजरात पहुंचा और सूरत की एक टाउनशिप से महिला को बच्चों सहित बरामद कर लिया. पुलिस महिला और बच्चों को गुजरात से इंदौर लेकर पहुंची और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया. यहां महिला ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. बहरहाल काफी देर तक परिवार की समझाइश के बाद महिला पति के साथ घर के लिए रवाना हो गई

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]