रीवा 22 जून: मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है 🎯मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 3 चरणों होंगे 25 जून 1 जुलाई और 8 जुलाई को होंगे
|
😊 Please Share This News 😊
|
। यह वीडियो रीवा का है। गिरीश गौतम अपने बेटे राहुल गौतम के पक्ष में कोरियन गांव के वार्ड क्रमांक 27 हटवा में जनसंपर्क करने पहुंचे थे।
जहां गिरीश गौतम पर दिनेश पांडेय नामक युवक ने विधायक निधि चहेतों को देने की शिकायत करते हुए आरोप लगाएं तो गिरीश गौतम को इतना गुस्सा आया कि सीना ठोक कर राजनीति छोड़ने और एक वोट न देने की अपील कर डाली। उन्होंने आरोप लगाने वाले को कहा कि मैं भ्रष्टाचार की राजनीति नहीं करता किसी ने भी आरोप सिद्ध कर दिया तो राजनीति छोड़ दूंगा।
क्या कहा गिरीश गौतम ने
ग्रामीण के सवाल पर अध्यक्ष गुस्से में आग बबूला हो उठे। उन्होंने खड़े होकर कहा मैं चुनौती देकर जाना चाहता हूं यदि सारे लोगों का पैसा RTGS से खाते में नहीं गया तो में इस्तीफा दे दूंगा। मुझे इस गांव का एक भी मतदाता वोट ना दें और मुझे इस गांव से एक भी वोट नहीं चाहिए चुनाव का माहौल चल रहा है इसलिए कुछ लोग बरगलाने का काम कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा हनुमान जी के सामने चुनौती देता हूं अगर खाते से पैसा नहीं गया तो इस गांव का एक वोट नहीं चाहिए अगर आरोप सिद्ध हो गए तो मैं राजनी छोड़ दूंगा। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
बेटे भतीजे का मुकाबला
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड क्रमांक 27 से गिरीश गौतम का बेटा राहुल गौतम और भतीजा पद्मेश गौतम भी चुनाव लड़ रहे है इस चुनाव में कांटे की टक्कर है।
तीन चरणों में होंगे चुनाव
मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 3 चरणों होंगे 25 जून 1 जुलाई और 8 जुलाई को होंगे। जिसके परिणाम पंच और सरपंच के 14 जुलाई को आएंगे और जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम 15 जुलाई को घोषित होगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

