सर सय्यद वेलफेयर सोसायटी द्वारा उज्जैन शहर की सार्वजनिक जगह पर तिरंगा झंडा फ्री बाटा गया – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

सर सय्यद वेलफेयर सोसायटी द्वारा उज्जैन शहर की सार्वजनिक जगह पर तिरंगा झंडा फ्री बाटा गया

😊 Please Share This News 😊

 

उज्जैन। सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त सचिव चेतन ठक्कर एवं प्रवक्ता इकबाल उस्मानी ने विस्तृत जानकारी देते बताया संस्था द्वारा योमे आजादी के 75 साल मुकम्मल होने के ♦2 दिन पहले सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शहर के विभिन्न भागों में मुल्क के परचम तिरंगे का निशुल्क वितरण किया गया साथ ही सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसायटी द्वारा सभी शहर वासियों से अपील की कि वह 15 अगस्त को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में देश का झंडा तिरंगा अवश्य लगाए देश को आजादी दिलाने में हजारों क्रांतिकारी एवं नागरिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी जब जाकर हमारा यह देश आजाद हुआ हम सभी को चाहिए कि मिलजुल कर भाईचारे के साथ रहे एवं देश को उन्नति के पथ पर ले जाएं इस अवसर पर अध्यक्ष पंकज जयसवाल ,सचिव धर्मेंद्र राठौर ,उपाध्यक्ष समीर उल हक ,समाजसेवी सैयद अबीद अली मीर ,हाजी इस्माइल खान ,निराला खान मोहम्मद रईस ,खोजेमा चांदा भाई वाला ,पं. दीपक पांडे, रिंकू सिंह आनंद, शिक्षाविद सादिक मंसूरी महाराज वाडा हाई सेकेंडरी उर्दू हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य कमर अली, महमूद अली ,मोहम्मद फारुख छिपा जी, शाकिर शेख ,असलम दस्तक ,इमरान खान ,जमीर अब्बास ,रिजवान जागीरदार, मंसूर खान ,कलीम शेख, मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य की हाजी इकबाल हुसैन आदि ने शहर के विभिन्न भागों में तिरंगे का निशुल्क वितरण किया उपरोक्त जानकारी संयोजक हाजी मोहम्मद अली भाई रंग वाले ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754