Up राज्य सरकार के ओर से सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है. यूपी के एडीजी लॉ एंड आर्डर (Law & Order) प्रशांत कुमार इस संबंध में जानकारी दी है.
|
😊 Please Share This News 😊
|
यूपी पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द करने का फैसला किया गया है. इस संबंध में एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने जानकारी दी है. एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा, “आगामी लोकसभा, विधानसभा उपचुनाव और नगरीय निकाय चुनाव के दृष्टिगत सभी प्रकार के पुलिस कर्मियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक रोके जाते हैं. विशेष मामले में जरूरत के अनुसार अवकाश स्वीकृत किया जा सकता है.”
UP News: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी (Mainpuri), रामपुर (Rampur) और खतौली सीट पर उपचुनाव (Khatauli Bypoll) हो रहा है. इन सीटों पर पांच दिसंबर को वोटिंग और आठ दिसंबर को वोटों की गिनती होगी. माना जा रहा है कि इसके बाद यूपी में निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) का एलान होगा. इसको देखते हुए यूपी के एडीजी लॉ एंड आर्डर (Law & Order) प्रशांत कुमार ने पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी है.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

