लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के मुख‍िया और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अख‍िलेश यादव आज पुलि‍स मुख्‍यालय में सपा का मीड‍िया सेल हेंडल करने वाले जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के व‍िरोध मे धरना प्रदर्शन कर रहे थे। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के मुख‍िया और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अख‍िलेश यादव आज पुलि‍स मुख्‍यालय में सपा का मीड‍िया सेल हेंडल करने वाले जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के व‍िरोध मे धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

😊 Please Share This News 😊

इस दौरान पुल‍िस अध‍िकार‍ियों ने उनसे चाय के ल‍िए पूछा तो अख‍िलेश ने चाय पीने से यह कहते हुए मना कर द‍िया क‍ि हम आपकी चाय नहीं प‍िएंगे। कहीं आप ने हमे चाय में जहर म‍िलाकर दे द‍िया तो। इस पर वहां मौजूद अध‍िकारी मुस्‍कुराए तो अख‍िलेश फ‍िर बोले क‍ि हां हमे आप लोगों पर ब‍िलकुल भी भरोसा नहीं है। हम चाय अपनी मंगवाएंगे और कप आपका ले लेंगे। अख‍िलेश ने कहा य तो हम अपनी चाय लाएंगे तब प‍िएंगे या बाहर की प‍िएंगे। आप अपनी चाय प‍ियो हम अपनी चाय प‍िएंगे।

इसके बाद अख‍िलेश ने वहां खड़े व‍िकास नाम के युवक से कहा क‍ि व‍िकास बाहर जाओ और देखो क‍ि कहीं चाय म‍िल रही है क्‍या। अगर म‍िल रही है तो लेकर आओ। हम इनसे कप लेकर चाय प‍िएंगे। पर इनकी दी हुई चाय नहीं प‍िएंगे। बता दें क‍ि समाजवादी पार्टी का ट्विटर हैंडल संचालन करने वाले कार्यकर्ता मनीष जगन को रविवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मनीष पर सपा के ट्विटर हैंडल से अभद्र टिप्पणी करने और सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास का आरोप है। इस मामले में जगन के खिलाफ हजरतगंज और जानकीपुरम कोतवाली में मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस जगन की तलाश कर रही थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754