किसानों की मांगों पर आश्वासन मिलने पर जाम हटाया गया. एकतरफा कार्रवाई के विरोध में किसानों ने 3 घंटे किया हाईवे जाम विग्यापन और समाचार के लिए संपर्क करे 7869552754 – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किसानों की मांगों पर आश्वासन मिलने पर जाम हटाया गया. एकतरफा कार्रवाई के विरोध में किसानों ने 3 घंटे किया हाईवे जाम विग्यापन और समाचार के लिए संपर्क करे 7869552754

😊 Please Share This News 😊

किसानों की मांगों पर आश्वासन मिलने पर जाम हटाया गया.

 

एकतरफा कार्रवाई के विरोध में किसानों ने 3 घंटे किया हाईवे जाम

 

वयापारी व किसान के बीच हुए विवाद में एकतरफा कार्रवाई से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा. किसानों ने मंडी के सामने उज्जैन-आगर जाम कर दिया. इस दौरान 3 घंटे तक जाम लगा रहा. दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं.

 

उज्जैन। शहर के थाना चिमनगंज क्षेत्र अंतर्गत कृषि मंडी से एक CCTV फुटेज वायरल हुआ था. इसमें किसान और व्यापारी के बीच सोयाबीन की क्वालिटी और कीमत को लेकर विवाद हुआ था. इस मामले को लेकर किसानों ने मंडी के बाहर उज्जैन-आगर मार्ग पर धरना देकर जाम लगा दिया. हालत ये हो गए कि एसटीएफ व पुलिस जवानों को मोर्चा संभालना पड़ा. किसान नेता भरत सिंह बैस ने बताया कि हमारा प्रदर्शन पुलिस की एकतरफा कार्रवाई को लेकर है. पुलिस ने व्यापारी के कहने पर प्रकरण दर्ज कर लिया लेकिन किसान के कहने पर नहीं किया. 3 घंटे बाद जब पुलिस व प्रशासन की ओर से आश्वासन मिला है कि व्यापारी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाया है और किसान का माल भी व्यापारी से वापस लेने की बात कही है. इसके बाद जाम खोल दिया गया है.

 

सोयाबीन खरीदी के दौरान विवाद : बता दें कि बीते दिन मंगलवार को कृषि उपज मंडी में आए ग्राम जवासिया निवासी किसान महेंद्र सिंह ने सोयाबीन का सौदा आरबी इंडस्ट्रीज के व्यापारी अभिषेक जैन के साथ किया था. जब सोयाबीन का तौल गोडाउन पर हुआ तो व्यापारी को सोयाबीन की क्वालिटी में अंतर दिखाई दिया. ये मामला मंडी समिति तक पहुंचा था. व्यापारी का कहना था कि सोयाबीन गोडाउन पर तुलने आई तो क्वालिटी में अंतर था. हालांकि सचिव मंडी सचिव उमेश ने किसान महेंद्र सिंह का भुगतान व्यापारी से करा दिया था. इसके बाद फिर दोनों के बीच विवादवयापारी व किसान के बीच हुए विवाद में एकतरफा कार्रवाई से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा. किसानों ने मंडी के सामने उज्जैन-आगर जाम कर दिया. इस दौरान 3 घंटे तक जाम लगा रहा. दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]