आमरण अनशन पर बैठा बैतूल का पत्रकार राहुल नागले दुर्व्यवहार करने वाले डाक्टर पर कार्रवाही न होने पर जिले भर के पत्रकार आज बैठे धरने पर
|
😊 Please Share This News 😊
|
भैंसदेही – आज भीमपुर ब्लॉक मुख्यालय पर महू हत्या काण्ड की सीबीआई जांच व किसान भाईयों को ओलावृष्टि का मुआवजा व गेहूं 3000₹ समर्थन मूल्य करने के लिए बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष श्री हेमंत वागद्रे जी व मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव आदिवासी नेता श्री रामू टेकाम जी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा कर विरोध प्रदर्शन किया |
आदिवासी नेता श्री रामू टेकाम जी ने कहां मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार आदिवासियों की हितैषी बनती हैं और मध्यप्रदेश में आदिवासी भाई बहनों पर जब अत्याचार होता हैं तो अपनी आखों में पट्टी बांध लेती हैं | मैं मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री से मांग करता हूं की महू हत्या कांड की सीबीआई जांच करवाए |
इस बीच बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री हेमंत वागद्रे जी ने कहा की ओलावृष्टि का मुआवजा व गेंहू 3000₹ समर्थन मूल्य शिवराज सरकार को करना चाहिए | शिवराज जी को मंचों से भाषण देना बंद करना चाहिए और किसानों की समस्या का निराकरण करना चाहिए |
कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्पेनशर लाल जी जिला कांग्रेस संगठन मंत्री,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार रायपुरे जी,नामदेव यादव जी ब्लाक अध्यक्ष भीमपुर, राजकुमार मर्सकोले जी, दलपत इवने जी,नाथूराम पोटे जी, राहुल छत्रपाल जी ,गजानन आठवेकर जी,पंजाब आहके जी, मोरेश्वर पटेल जी,रामचन्द्र धूर्वे जी,संतोष इवने जी,विशाल परते जी,सियाराम यादव जी, अंकुश आर्य जी,शंकर उइके जी,धन्नू धुर्वे जी,चेपा करोचे जी, धारासिंह सलामे जी,चुन्नी लाल यादव जी,मोहन धुर्वे जी आदि सैकड़ों आदिवासी,किसान भाई कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहें |
जय कांग्रेस विजय कांग्रेस
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

