इंदौर जिले में शनिवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ एक युवक की डूबने से मौत हो गई
|
😊 Please Share This News 😊
|
इंदौर – मौत की सेल्फी
खुड़ैल थाना क्षेत्र में शनिवार को खजराना थाना क्षेत्र के रहने वाले कुछ दोस्त पिकनिक मनाने इंदौर के समीप खुडै़ल थाना क्षेत्र के मोहाडी फॉल गए थे, जहां पर अचानक से सेल्फी लेते समय मोईन जोकि फर्स्ट ईयर का छात्र बताया जा रहा है। उसका पैर फिसलने से वह पानी में जा गिरा, जहां पर उसका दोस्त इरफान और अनस भी उसके साथ था। सुचना के बाद पुलिस द्वारा एसडीआरएफ को इस पूरे मामले की जानकारी दी। कई घंटों की मेहनत के बाद इरफान और अनस को बचा लिया गया, लेकिन मोईन गहरे पानी में डूब गए। जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे रेस्क्यू करके मोईन के शव को पानी से बाहर निकाला गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

