आगर मालवा ग्राम गाता के अंतर्गत आने वाले ग्राम की नई बस्ती नेवारी में श्मशान घाट नहीं होने से ग्रामीणों को खुले स्थान पर अंतिम संस्कार करना पड़ता है
|
😊 Please Share This News 😊
|
ग्राम गाता के अंतर्गत आने वाले ग्राम की नई बस्ती नेवारी में श्मशान घाट नहीं होने से ग्रामीणों को खुले स्थान पर अंतिम संस्कार करना पड़ता है। वही बारिश में बरसते पानी में ग्रामीणों के लिए अंतिम संस्कार करना और भी कठिन हो जाता है।
वहींनई बस्ती से अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचने में बीच में पड़ने वाला रास्ता कीचड़ भरा एवं नाला होने के कारण ग्रामीणों को दोहरी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। गाता, नेवरी व गांगड़ा गुर्जर तीनो

ग्रामों की एक दूसरे से दूरी डेढ़ से 2 किलोमीटर होना ग्रामीणों द्वारा बताया गया, लेकिन ग्राम नई बस्ती नेवारी के ग्रामीणों की यह समस्या है। ग्रामीण राहुल गुर्जर, गोविन्द सिंह, पप्पू सिंह डालचंद मालवीय, राजाराम गुर्जर, कमल सिंह आदि ने प्रशासन से ग्राम में शीघ्र ही श्मशान घाट के निर्माण की मांग की है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

