राहुल गुर्जर ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीणों का ऐसा मानना है कि गर्भ गृह में पानी भरने पर पूरा शिव लिंग नही डूबता है
|
😊 Please Share This News 😊
|
*पानी नही गिरने पर शिव मन्दिर नेवरी गाता मे गर्भ ग्रह में जल भरा जारहा*
पानी नहीं गिरने से किसान भाईयो की सोयाबीन की फसल खराब हो रही है जिससे सभी किसान भाई बहुत परेशान हो कर अब शिव जी की सरण में गेये और शिव जी से विनती कर गर्भ ग्रह में पानी भर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से नीचे घाट है वहा से मंदिर तक सभी शिव भक्त लाइन लगाकर बर्तन, गगरे से पानी भर रहे हैं ग्रामीणों का कहना हैं हमारे बुजुर्ग का कहना हैं कि पूर्व मैं ऐसा करने पर शिव मंदिर में शिव जी का पूजन अभिषेक करने के बाद गर्भ ग्रह में पानी भर कर जब तक पानी नहीं गिरता तब तक भजन कीर्तन करेगे और कोई भी भक्त अपने घर नही जायेगे और पानी गिरने के बाद गर्भ गृह से पानी निकाल कर फिर से बाबा की महाआरती और पूजा अभिषेक कर सभी भक्त अपने घर पर जायेगे। राहुल गुर्जर ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीणों का ऐसा मानना है कि गर्भ गृह में पानी भरने पर पूरा शिव लिंग नही डूबता है और बारिश अवस्य होती हैं यह मंदिर श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण नेवरी गाता तहसील व जिला आगर मालवा में स्थित हैं जिला मुख्यालय से दूरी 18 कि. मी. है मन्दिर प्रांगण में पुरे सावन माह से अखंड रामायण पारण्य भी चल रही है
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

