उज्जैन थाना महाकाल पुलिस ने क्षेत्र में चाकुबाजी करने करने वाले 02 आरोपीयो को 24 घंटो के भीतर किया गिरफ्तार। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन थाना महाकाल पुलिस ने क्षेत्र में चाकुबाजी करने करने वाले 02 आरोपीयो को 24 घंटो के भीतर किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन पुलिस

दिनांक 01.09.23

 

▪️थाना महाकाल पुलिस ने क्षेत्र में चाकुबाजी करने करने वाले 02 आरोपीयो को 24 घंटो के भीतर किया गिरफ्तार। 

 

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री जयन्त सिंह राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री ओ.पी. मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना महाकाल पुलिस द्वारा दिनांक 01.09.2023 को थाना क्षेत्र में आरोपीयों द्वारा चाकुबाजी की घटना कारित करने वाले दो आरोपीयों को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

         दिनांक 30.08.2023 को फरियादी रवि पिता मोहनलाल चौहान व उसके साथी अर्जुन पिता आनंदीलाल के साथ 02 व्यक्तियों द्वारा चाकू से हमला करने पर दोनो आरोपीयों के विरूद्ध अप.क्र. 464/2023 धारा 307, 323, 294, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

         दौराने विवेचना आज दिनांक को अपराध कारित करने वाले दोनो आरोपीयों को 24 घण्टे के अंदर तलाश कर पकड़ा गया जिन्हें गिरने पड़ने से चोटे भी आई है आरोपीयों से घटना में प्रयुक्त चाकु को बरामद किया गया।आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में मारपीट, गाली गलोच, गृह अतिचार, जैसी धाराओं में अपराध भी पंजीबद्ध है। 

         उक्त सराहनीय कार्य में निरी. अजय कुमार वर्मा, उनि भूपेन्द्र चौहान उनि जी. आर. खाटकिया, उनि. एम.एल. मालवीय, प्र. आर. 691 सुनील पाटीदार, प्र. आर. 862 राजपाल यादव, प्र. आर. 177 भूपेन्द्र, प्र. आर. 385 मुनेन्द्र, प्र. आर. 337 नागेन्द्र, आर 334 बलवान, आर 1213 पंकज पाटीदरा, आर. 1665 हेमराज, सै. 66 विशाल यादव, एवं महाकाल पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]