चलो लोकतंत्र के साथ, ले वरिष्ठजनों का आशीर्वाद थीम पर वरिष्ठजन का आशीर्वाद लेने वृद्धा आश्रम पहुंची* पत्रकार-ओमप्रकाश मालवीय – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

चलो लोकतंत्र के साथ, ले वरिष्ठजनों का आशीर्वाद थीम पर वरिष्ठजन का आशीर्वाद लेने वृद्धा आश्रम पहुंची* पत्रकार-ओमप्रकाश मालवीय

😊 Please Share This News 😊

 

रतलाम -विधानसभा क्षेत्र क्र.- 220 स्वीप टीम रतलाम शहर का उद्देश्य मतदाताओं को जागरुक करना है। नगर के अयोध्या बस्ती , वृध्दा आश्रम के मतदान केन्द्रों पर मतदाता जागरूकता रथ व ईवीएम वीवीपेट मशीन द्वारा डेमो दिया गया।

         अभी तक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 220 रतलाम शहर के 259 मतदान केन्द्रों में से 259 मतदान केन्द्रों पर मतदाता जागरूकता रथ व ईवीएम वीवीपेट मशीन द्वारा डेमो दिया जा चुका है। मतदाता जागरूकता विशेष कार्यक्रम के तहत बृद्धाआश्रम रतलाम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के पास पहुँचे l बृद्धाआश्रमवासी विजय सिंह राठौर ने वरिष्ठ नागरिकों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग करने हेतु शपथ दिलवाई lस्वीप टीम सदस्य श्री हरिराम जाटवा जी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिनका जन्म दिनांक 1 अक्टूबर 2005 के पूर्व है, 18 वर्ष या 18 वर्ष से अधिक हो चुके है तथा जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ। वे सभी नवीन मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जुड़वाएं और शत-प्रतिशत मतदान कर स्वस्थ लोकतंत्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन कर अपने मतदाता धर्म को निभाएं। स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत रतलाम शहर स्वीप टीम द्वारा ईवीएम एवं वीवीपेट मशीन का भी डेमो दिया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिको एवं स्टाफ ने बढ़कर डमी वोट डालकर वोट कैसे करें ? की जानकारी प्राप्त की तत्पश्चात भारत निर्वाचन द्वारा प्रदत्त मतदाता साक्षरता रथ के माध्यम से वरिष्ठ नागरिको को जागरूक किया गया।स्वीप टीम रथ प्रभारी श्री सत्यनारायण माली जी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 2 अगस्त से 11 सितम्बर 2023 तक मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम विशेष अभियान के तहत किया जा रहा है । इसके अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नवीन मतदाता अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए अपने नजदीकी मतदान केंद्र में जाकर बूथ लेवल ऑफीसर से संपर्क करके आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं, संशोधन करवा सकते हैं। स्वीप टीम प्रभारी श्री प्रकाश शुक्ला जी ने ईवीएम वीवीपेट मशीन के बारे में डेमो देकर सभी बृद्धाआश्रम ने निवास करने सभी वरिष्ठजनों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। स्वीप टीम ने निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए वरिष्ठ नागरिको एवं स्टॉफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।मतदाता जागरूकता रथ के साथ-साथ स्वीप टीम के श्री सत्यनारायण माली, हरिराम जाटवा, अर्जुन राठौड़, तोलाराम कुल्मी, युगल किशोर पाल आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विधानसभा क्षेत्र क्र.- 220 रतलाम शहर के स्वीप टीम मीडिया प्रभारी हरिराम जाटवा ने दी।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]