सोनकच्छ खिदमत ए खल्क वेलफेयर सोसायटी ने किया मुस्लिम प्रतिभाओं का सम्मान इकबाल शेख़
|
😊 Please Share This News 😊
|
सोनकच्छ खिदमत ए खल्क वेलफेयर सोसायटी देवास द्वारा सोनकच्छ ब्लॉक के कक्षा दसवीं एवं 12वीं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण सभी मुस्लिम छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह मदरसा फैजान ए गरीब नवाज सोनकच्छ में आयोजित किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोसायटी के अध्यक्ष रुकनुद्दीन शेख थे अध्यक्षता आदिल खान पठान ने की । कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज जियाउर्रहमान साहब द्वारा कुरान की आयत की तिलावत कर की गई।
अतिथियों का स्वागत मुनव्वर पठान, यूसुफ मोहम्मद शेख ,रऊफ शैख,अय्यूब भाई एशियाड, मोहम्मद रफी,सादिक खान पठान, जुबेदखान हाजी हमीद खां,सईद भाई आदि ने किया ।मुख्य वक्ता अकील खान ने छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया अन्य वक्ताओं में शफाद मोहम्मद कुरैशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों को आगे बढ़ने का हौसला मिलता है कार्यक्रम में सोसायटी की ओर से छात्र-छात्राओं को बैग एवं प्रमाण पत्र का वितरण कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में हबीब शेख, जाकिर हुसैन कुरैशी, साबिर शेख ,मोहम्मद जाकिर मास्टर एवं सम्मानित होने वाले छात्र-छात्रा एवं उनके पालक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन फारूक खान ने किया एवं आभार प्रदर्शन सिद्दिक खां पठान ने किया
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

