बड़वानी 23 सितम्बर 2023/ सेक्टर आफिसर सजग एवं सर्तक रहकर सतत अपने क्षेत्र का भ्रमण करें
|
😊 Please Share This News 😊
|
सेक्टर आफिसर करें क्षेत्र का निरन्तर भ्रमण, रखे हर गतिविधि पर नजर – उप जिला निर्वाचन अधिकारी
बड़वानी प्रतिनिधि
बड़वानी 23 सितम्बर 2023/ सेक्टर आफिसर सजग एवं सर्तक रहकर सतत अपने क्षेत्र का भ्रमण करें । भ्रमण के दौरान ग्रामीणजनो से मिलकर क्षेत्र के संबंध में जानकारी प्राप्त करें, क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी गतिविधियो पर नजर रखे । साथ ही संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रो की गतिविधियो की जानकारी संकलित कर, उसे आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप में दर्ज करें । किसी विशेष मतदान केन्द्र या ग्राम में निर्वाचन के दौरान कोई घटना हुई हो तो वह भी अपने संज्ञान में रखे। वहीं प्रशिक्षण में बताई गई बातो को आत्मसात करें ताकि निर्वाचन कार्य में कोई परेशानी न हो । सेक्टर आफिसर को आवंटित मतदान केन्द्रो की हर गतिविधियो के संबंध में जानकारी रखे व अपने आप को चुनाव की हर परिस्थिति से निपटने के लिये तैयार रखे ।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोहन कनाश ने उक्त बाते शनिवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में जिले की चारो विधानसभाओं के सेक्टर आफिसर की बैठक के दौरान कही। इस दौरान उन्होने निर्देशित किया कि सेक्टर आफिसर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्र पर शौचालय, रेम्प, प्रकाश, पानी, खिड़की-दरवाजे का भी निरीक्षण करें । साथ ही भ्रमण के दौरान मतदान दिवस के दिन होने वाली वेबकास्टिंग के लिये मोबाईल नेटवर्क की स्थिति का भी पता लगाये । सेक्टर आफिसर मतदान के दिन सम्पूर्ण सेक्टर में भ्रमण करता रहता है, अतः उन्हे अपने सेक्टर की सम्पूर्ण जानकारी होना चाहिए।
यह थे उपस्थित
बैठक में अपर कलेक्टर श्री केके मालवीय उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोहन कनाश, डिप्टी कलेक्टर श्री विवेक गुप्ता सहित जिले की चारों विधानसभाओं में नियुक्त सेक्टर आफिसर उपस्थित थे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

