कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सेंधवा शहर के अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
|
😊 Please Share This News 😊
|
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सेंधवा शहर के अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
बड़वानी प्रतिनिधि
बड़वानी 23 सितम्बर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राहुल फटिंग एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने शनिवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सेंधवा के अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रों पर की जाने वाली व्यवस्थाओं सहित मतदान केन्द्रों के अतिसंवेदनशील होने की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर आयोग के निर्देशानुसार विशेष व्यवस्थाएं की जाये एवं मतदाताओं को मतदान करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाये।
कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान एसडीएम सेंधवा श्री अभिषेक सराफ, तहसीलदार श्री राहुल सोलंकी, सेंधवा एसडीओपी उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

