युवा उत्सव अंतर्गत हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
|
😊 Please Share This News 😊
|
जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन शहर के शासकीय महाविद्यालय के स्वामी विवेकानन्द सभागृह में बड़वानी 20/सितंबर/2023/उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत जिला मुख्यालय पर युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजनजिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन शहर के शासकीय महाविद्यालय के स्वामी विवेकानन्द सभागृह में
धर्मेन्द्र यादव
बड़वानी
बड़वानी 20/सितंबर/2023/उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत जिला मुख्यालय पर युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया तीन दिवासीय आयोजन में युवाओं को अलग अलग गति विधियों से अवगत कराया जाएगा।
युवा उत्सव महाविघालय के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है जिसमे गीत संगीत साहित्य के क्षेत्र में रूचि रखने वाले युवाओं के लिए विशेष आयोजन कॉलेज से राष्टीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर आया है।
महाविघालय के समस्त छात्र छात्रा को प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाविघालय स्तर पर युवा उत्सव 2023की 22विधाओं की प्रतियोगिता तीन दिवसीय तक महाविघालय में आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता आयोजित मे विधा, वाद विवाद, प्रश्न मंच, परिचय, स्थल चित्र, रांगोली, पोस्टर निर्माण, सामुहिक लोक नृत्य, उपहास सहित अनुकरण , उक्त विधाओं की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रतिभागी को विश्वविद्यालय , राज्य स्तर , क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए भेजे जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान महविघालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ दिनेश वर्मा, संयोजक डा अर्चना सिसोदिया, मजुला जोशी, आशा साते, एबीवीपी के नगर अध्यक्ष रितेश कुमावत,एनएसयूआई पीजी कॉलेज अध्यक्ष बादल गिलारसे व छात्र छात्रा बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे।
युवा उत्सव अंतर्गत हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
बड़वानी प्रतिनिधि
बड़वानी 23 सितम्बर 2023/ शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में युवा उत्सव के अंतर्गत प्राचार्य डॉ बलराम बघेल के मार्गदर्शन में आज रूपांकन गतिविधियों के अंतर्गत पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रभारी डॉ दिनेश पाटीदार ने कहा महाविद्यालय के आठ विद्यार्थियों ने एक राष्ट्र एक चुनाव, मिशन चंद्रयान 3 बेटी, बचाओ बेटी पढ़ाओ, मतदाता जागरूकता, देश भक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के तहत पोस्ट प्रदर्शन कर विद्यार्थियों ने जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रथम माधुरी राठौर, द्वितीय मोहित यादव, तृतीय स्थान पायल नरगावे ने प्राप्त किया। निर्णायकों के रूप में विधि महाविद्यालय से प्रो रविंद्र चौहान प्रो. कीर्ति पटेल एवं प्रो आयुषी बमनका रहे। इस दौरान डॉ स्मिता यादव डॉ डीएस चौहान पंकज निगवाल, चेतन पटेल, गौरव सोनी एवं महाविद्यालय समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

