नीति आयोग के तहत जनपद सीईओ की अध्यक्षता में हुआ चिंतन शिविर का आयोजन बड़वानी प्रतिनिधि – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

नीति आयोग के तहत जनपद सीईओ की अध्यक्षता में हुआ चिंतन शिविर का आयोजन बड़वानी प्रतिनिधि

😊 Please Share This News 😊

तरक्की की राह पर दौड़ेंगे आकांक्षी ब्लॉक

……..

नीति आयोग के तहत जनपद सीईओ की अध्यक्षता में हुआ चिंतन शिविर का आयोजन

 

बड़वानी प्रतिनिधि

 

बड़वानी। नीति आयोग के तहत जनपद पंचायत पाटी के सीईओ मनोज निगम की अध्यक्षता में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। विकास की दौड़ में पीछे रह गए जिले के आकांक्षी ब्लॉक पाटी को बराबरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना चल रही है। जनपद पंचायत वीसी हाल में सोमवार को भारत सरकार के नीति आयोग के तहत आकांक्षी कार्यक्रम के मानदंडों के अनुसार चिंतन शिविर का आयोजन हुआ।

    जनपद पंचायत पाटी के सीईओ श्री मनोज निगम ने बताया कि इस शिविर में नीति आयोग के पांच थीम्स (स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता, आधारभूत संरचना और सामाजिक विकास), नौ सेक्टर और 39 इंडिकेटर में काम किया जाना है। उस पर अफसर विशेष रूप से फोकस करते हुए चिंतन एवं समीक्षा करें। इसके साथ ही उक्त पैरामीटर के तहत यथाशीघ्र सुधार को लेकर ब्लॉक स्तरीय रूपरेखा तैयार की जाए। जिससे की पाटी ब्लाक को नीति आयोग के पिछड़े मानदंडों से बाहर निकाला जा सके।

       साथ ही सभी विभाग के अफसरों-कर्मचारियो को निर्देश दिया कि अपने विभाग से संबंधित कार्यों को एक मास्टर प्लान बनाते हुए समुचित रूप से ससमय कार्य निष्पादन किया जाए। जिससे कि राज्य एवं केन्द्र स्तर पर दोनो आकांक्षी ब्लॉक का प्रदर्शन बेहतर हो सके। नीति आयोग के मार्गदर्शिका के तहत ऐसे विभागीय जिनका प्रदर्शन बेहतर होता है उन्हें केंद्र सरकार के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

       सीडीपीओ प्रकाश रंगशाही ने चिंतन शिविर की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताई साथ ही पिरामिड फाउंडेशन के ज़िला प्रबंधक राम यादव द्वारा अभिसारण करने मे सहयोग दिया । बैठक मे जनपद पंचायत सीईओ सहित सम्बंधित शाखा अधिकारी, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, क़ृषि विभाग, पीएचई विभाग, शिक्षा विभाग, आजीविका मिशन के प्रमुख मौजूद रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]