तीन बार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजुखेड़ी प्रेशर पॉलिटिक्स खेल रहे हैं! ज़िला इन्दौर। राकेश सोलंकी की ख़बर

😊 Please Share This News 😊

*राजुखेड़ी की नजर सत्ता पर*<>गजेन्द्र सिंह राजुखेड़ी एक मंझे हुए राजनीतिज्ञ है। वह विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनते दिखाई दे रही थी तो विधायक के लिए दावेदारी पेश कर रहे थे और वरिष्ठता व आदिवासी नेता होने के कारण मंत्री पद की चाह रख रहे थे। वैसे देखा जाए तो धार जिले से कांग्रेस के कद्दावार आदिवासी नेता उमंग सिंगार व सुरेंद्र सिंह बघेल पहले ही मंत्री पद के दावेदार हैं। कांग्रेस ने राजुखेड़ी को विधानसभा का उम्मीदवार नही बनाया तो वह कांग्रेस से सांसद प्रत्याशी नहीं बनना चाहते हैं क्योंकि लोकसभा के चुनावो में मोदी लहर में जीतना मुुश्किल नजर आ रहा हैं। जबकि भाजपा से सांसद चुनें जानें की पूर्ण संभावना है।

*क्या है संभावना*

राजनीतिक विश्लेषकों का अनुमान है कि भाजपा मनावर से अगर गजेन्द्र सिंह राजुखेड़ी के लिए मन बनाती हैं तो श्रीमती रंजना बघेल को सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में भेजना पड़ेगा। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की और से पहले ही आधा दर्जन उम्मीदवार दावेदारी पेश कर रहे हैं। जिनमें प्रमुख रूप से वेलसिंह भूरिया, श्रीमती जमुना भूरिया, रामसिंग मेढा, राकेश पटेल, संजय बघेल, मुकाम सिंह निंगवाल आदि उम्मीदवार बैठे हुए हैं।भाजपा व कांग्रेस की तीन तीन सीटों में फंसा है पेंच*>धार जिले की धार एवम मनावर विधानसभा क्षेत्रों में दोनों ही दल अपने अपने उम्मीदवार घोषित नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस को धार, मनावर, बदनावर से उम्मीदवार घोषित करना है और भाजपा को धार, मनावर, सरदारपुर में उम्मीदवार घोषित करना है। इन तीनों सीटों पर दोनों दलों के उम्मीदवारों में तगड़ा पेंच फंसा हुआ है। आपको बता दें कि धार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती नीना वर्मा जो तीन बार की विधायक हैं। इनके अलावा अशोक जैन, राजीव यादव, के नाम प्रमुखता से चल रहे हैं। इसी प्रकार कांग्रेस धार विधानसभा में कुलदीप सिंह बुंदेला और गौतम परिवार के बीच आपसी खींचतान गुटबाज़ी जोरो से चल रही है।
भाजपा को सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में आधा दर्जन उम्मीदवार होने से बगावत का डर सता रहा है। भाजपा मनावर विधानसभा क्षेत्र में श्रीमती रंजना बघेल और शिवराम कन्नौज के बीच जोर आजमाइश चल रही है। वहीं कांग्रेस के लिए बदनावर में भवर सिंह शेखावत जो भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए हैं और स्थानीय उम्मीदवार अभिषेक टिंकू बना जो दिग्विजय सिंह समर्थक दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसी प्रकार कांग्रेस मनावर से जयस के नेता वर्तमान विधायक डॉ हीरालाल अलावा को घोषित कर सकती हैं।*धरमपुरी विधानसभा सीट से टिकिट की घोषणा होते ही, पूर्व सांसद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा*

*क्या भाजपा में राजुखेड़ी की घर वापसी होगी, क्या राजुखेड़ी को भाजपा टिकिट देगी?*

धर्मेन्द्र यादव ,धार

*धार ।* विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दलों के द्वारा उम्मीदवारों की सूचियां जारी होते ही इस्तीफा का दौर शुरू हो गया। प्रत्येक नेता सत्ता सुख प्राप्त करने के लिए अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं और उन्हे अगर टिकिट नही दिया गया तो वह प्रेशर पोलिटिक्स खेलकर राजनीतिक दल पर दवाब बनाकर टिकिट लेना चाहते हैंक्या भाजपा में राजुखेड़ी की घर वापसी होगी, क्या राजुखेड़ी को भाजपा टिकिट देगी?*

धर्मेन्द्र यादव ,धार

*धार ।* विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दलों के द्वारा उम्मीदवारों की सूचियां जारी होते ही इस्तीफा का दौर शुरू हो गया। प्रत्येक नेता सत्ता सुख प्राप्त करने के लिए अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं और उन्हे अगर टिकिट नही दिया गया तो वह प्रेशर पोलिटिक्स खेलकर राजनीतिक दल पर दवाब बनाकर टिकिट लेना चाहते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |