युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया भाजपा की घोटालेबाज सरकार ने।।समीर खान बैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया भाजपा की घोटालेबाज सरकार ने।।समीर खान बैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट

😊 Please Share This News 😊

 

बैतूल।।कांग्रेस के प्रदेश सचिव समीर खान ने विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेश के युवाओ के भविष्य को लेकर भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है ।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है । भाजपा की सरकार विकास की नहीं बल्कि घोटालेबाज सरकार है । भाजपा सरकार में इतने घोटाले हुए की उसकी लंबी सूची बन गई है ,जिसमें व्यापम घोटाले ने तो युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया । उसके बाद पटवारी भर्ती का महाघोटाला सामने आया जिसमे पात्र युवा नोकरी से वंचित रह गए है ।

 

श्री खान ने कहा कि अब मौका है इस घोटालेबाज सरकार को उखाड़ फेंकने का जिससे युवाओं का भविष्य बचाया जा सके। अब जरूरत है प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ जी की सरकार की जो युवाओं को रोजगार देंगे उन्होंने अपने वचन पत्र में गारंटी दी है कि हर हाथ को रोजगार देंगे। श्री खान ने अपील की है कि बैतूल विधानसभा क्षेत्र के युवा प्रत्याशी निलय डागा को विजयी बनाकर प्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार बनाएं ।

 

समीर खान ने बताया कि सरकारी नौकरी के लिए युवाओं ने दिन-रात मेहनत की और उसके बाद व्यापम घोटाले ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया । पात्र युवाओं की जगह अपात्रों को सरकारी नौकरी मिल गई । इससे साफ है कि भाजपा सरकार युवाओं के साथ न्याय नहीं कर रही है । कई युवाओं ने नौकरी की चाहत में व्यापम घोटाले में फस गए सरकारी नोकरी के लिए किसी ने अपना घर बेच दिया तो किसी ने कर्ज ले लिया और रुपया दे दिया । इसके बाद उनकी नोकरी चली गई और युवा जेल भी गए ।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापम के बाद पटवारी भर्ती का महाघोटाला सामने आया । पटवारी चयन परीक्षा में जिस तरह घोटाले का आरोप लगा है उससे साफ है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने घोटाले के अलावा कुछ नहीं किया है । अब इस सरकार को जवाब देने का मौका आ गया है, युवाओं को इंसाफ दिलाने का मौका आ गया है ,पात्रों को नौकरी दिलाने का मौका आ गया है, इसलिए प्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार बनाएं और बैतूल विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा को चुनाव जिताये ।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]