बेहतर भविष्य के लिए करें मतदानबैठक का संयोजन कैम्पस एम्बेसेडर वर्षा मुजाल्दे और कार्यकर्ता प्रीति गुलवानिया ने किया। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बेहतर भविष्य के लिए करें मतदानबैठक का संयोजन कैम्पस एम्बेसेडर वर्षा मुजाल्दे और कार्यकर्ता प्रीति गुलवानिया ने किया।

😊 Please Share This News 😊

स्वीप एक्टिविटी इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की बैठक में पारित हुआ संकल्प

दीपावली के अवकाश के दौरान भी जारी रहेगी मतदाता जागरूकता की गतिविधियांस्वीप एक्टिविटी

इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की बैठक में पारित हुआ संकल्प

दीपावली के अवकाश के दौरान भी जारी रहेगी मतदाता जागरूकता की गतिविधियां 

 

विशेष प्रतिनिधि बड़वानी

 

बड़वानी।

 आयुक्त उच्च शिक्षा, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में प्राचार्य डॉ. दिनेश वर्मा की अध्यक्षता में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब यानी इएलसी की द्वितीय बैठक हुई। बैठक में कला संकाय के शिक्षक मेंटर डॉ. मंजुला जोशी एवं डॉ. मीनाक्षी पंवार सहित इएलसी के सौ सदस्य विद्यार्थी उपस्थित हुए। बैठक का संयोजन कैम्पस एम्बेसेडर वर्षा मुजाल्दे और कार्यकर्ता प्रीति गुलवानिया ने किया। 

बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. दिनेश वर्मा ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करंे। बेहतर भारत के निर्माण में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका का निर्वाह कीजिए। 

जारी रखेंगे रचनात्मक आयोजन

नोडल अधिकारी डॉ. मधुसूदन चौबे ने इएलसी की भूमिका बताते हुए कहा कि 17 नवम्बर को मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए 16 नवम्बर तक निरंतर मतदाता जागरूकता की गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। इएलसी के सदस्यों ने निर्णय लिया कि वे दीपावली के अवकाश के दौरान भी स्वीप से संबंधित रचनात्मक आयोेजन करते रहेंगे। 

डॉ. मंजुला जोशी ने कहा कि हम सभी भारतीय लोकतंत्र के निर्माण में योगदान दें। 

दिलाये गये तीन संकल्प

डॉ. मीनाक्षी पंवार ने इएलसी के सदस्यों को तीन संकल्प दिलवाये

1. हम सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

2. हम अपने परिवार के सभी वयस्क सदस्यों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। 

3. हम अपने आस-पास के सभी क्षेत्रों के मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। 

संचालन वर्षा मुजाल्दे ने किया। आभार साजिद मंसूरी ने व्यक्त किया। 

आयोजन में सहयोग कार्यकर्तागण उमेश किराड़, भियारी गुर्जर, सुनील मेहरा, पपीला डुडवे, अक्षय चौहान ने किया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]