आ.स.पा राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीमआर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (रावण) ने प्रत्याशी यादव के समर्थन में की विशाल आमसभा* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

आ.स.पा राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीमआर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (रावण) ने प्रत्याशी यादव के समर्थन में की विशाल आमसभा*

😊 Please Share This News 😊

 

पत्रकार-ओमप्रकाश मालवीयसां वेर – सांवेर विधानसभा से आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी श्री विनोद यादव अम्बेडकर के समर्थन में आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद रावण ने सांवेर में भव्य रोड शौ निकला व विशाल जनसभा को सम्बोधित किया. सारी पार्टी देख ली अबकी बार केतली व वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा के जयघोस के साथ सभा गूंज उठी। वही आजाद ने बीजेपी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की आपने पाँच साल के लिए वोट दिया था और वो 2साल में निजी स्वार्थ के लिए बिक गये व बीजेपी में चले गये. वह आपको 1250रुपये दे रहे है हम आपको 12500रुपये का रोजगार देंगे इसी विधानसभा में फैक्ट्री लगवाएगे और 30हजार लोगो को रोजगार मुहैया करवाएंगे. इसी कड़ी में आसपा प्रत्याशी श्री विनोद यादव अम्बेडकर को प्रतिदिन हर एक गांव में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। लगातार ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी छोड़ आसपा में शामिल होकर युवा उम्मीदवार विनोद यादव अम्बेडकर का समर्थन कर रहे हैं। जनसंपर्क में जीत का तिलक लगाकर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है। श्री यादव द्वारा आश्वस्त किया जा रहा है कि मैं आपका बेटा, भाई बनकर आया हूं ना कि नेता के रूप में । यह समय बदलाव का है। सभी के सहयोग से गसांवेर विधानसभा क्षेत्र की दशा बदलेंगे। शुक्रवार को 10 से अधिक गांवों में जनसंपर्क कर श्री यादव ने आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान भीम आर्मी व आसपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में गांव के 10 सदस्यों ने आसपा की सदस्यता ली। प्रत्याशी श्री यादव ने सभा की व स्वागत किया। सभी ने एकजुटता से श्री यादव को को भारी बहुमत से जिताने एवं प्रदेश में अपनी की सरकार बनाने का का संकल्प लिया। कई गांवों में फलों से तोला गया। इस मोके पर आसपा व भीमआर्मी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]