सोहागपुर में 157600 की अवैध शराब जप्त दो आरोपी गिरफ्तार///// अमित बनवारी की विशेष रिपोर्ट
|
😊 Please Share This News 😊
|
विधानसभा चुनाव में अवैध शराब के संग्रहण परिवहन एवं वितरण को रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी श्री अरविंद सागर द्वारा विशेष उड़न दस्ता टीम गठित की गई है आज सुबह तड़के मुखबिर ने प्रभारी सब इंस्पेक्टर सोहागपुर आर.एस. राठौर को सूचना दी गई कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध मदिरा बनाई एवं बेची जा रही है त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी सब इंस्पेक्टर राठौर द्वारा टीम गठित की गई नया खेड़ा बंगाली कॉलोनी नाले से 900 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 34 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद हुई वही मजार के पास नाले से 600 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 18 पाव देसी प्लेन मदिरा कुल 3.24 बल्क लीटर देसी मदिरा प्लेन बरामद हुई भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए वहीं नया खेड़ा तिराहे से एक रिहायसी मकान की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी मदिरा अपने कब्जे में रखने से एवं जमुनिया से रिहायसी मकान की तलाशी लेने पर आरोपी प्रदीप अहिरवार को अवैध मदिरा कब्जे में रखने से कल दो आरोपी को गिरफ्तार किया शराब तस्करों द्वारा भट्टी बनाकर शराब बनाई जा रही थी भट्टियों को तोड़ा गया महुआ लाहन को मौके पर अनुपयोगी किया आरोपियों को हिरासत में लिया एवं मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क प्रकरण पंजीबद्ध किया प्रकरण को विवेचना में लिया मदिरा कीचड़ भरे नाले में रखी गई थी जो मानव जीवन के लिए घातक हो सकती है सब इंस्पेक्टर आर एस राठौर ने बताया कि जप्त शुदा मदिरा की कीमत 157600 के लगभग है
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

