गस्त कर रहे कोतवाली थाना प्रभारी की स्कार्पियो को खाली केंटेनर ने मारी टक्कर बाल बाल बचे थाना प्रभारी*
|
😊 Please Share This News 😊
|
*नसे की हालत में था कंटेंनर चालक*
नेशनल हाइवे फोरलेन पर आज रात एक कंटेनर ने कोतवाली टीआई की स्कार्पियो को पीछे से टक्कर मारी और कंटेनर कोसमी डैम के पानी में उतरा । पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर को डैम से निकाला ।
किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल
बैतूल संवाददाता
थाना प्रभारी आशीष पवार रात्रि को पेट्रोलिंग करने नेशनल हाईवे निकले थे उसी दौरान हादसा हुआ । जानकारी के अनुशार शहर में गश्त करने के बाद फोरलेन पर गश्त करनेगए थे कोतवाली थाना प्रभारी। इसी दौरान एक कंटेनर तेज़ रफ़्तार से आया और पीछे से उनकी निजी स्कॉर्पियो वाहन को टक्कर मार दी । जिससे वाहन बुरी तरह छती ग्रस्त हुआ हुआ है वंही अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर रेलिंग तोड़ते हुए डैम में गिर गया ।
।घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस टिम के साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे ।पुलिस ने डैम से कंटेनर ड्राइवर को निकाला और जिला अस्पताल लेकर आए इसके अलावा थाना प्रभारी आशीष सिंह पवार और उनके साथ प्रकाश नाम के युवक को भी जिला अस्पताल लाया गया । जहां थाना प्रभारी के हाथ का एक्सरे किया गया । दोनों को मामूली चोट लगी है। कंटेनर ड्राइवर नशे की हालत में था जिसे कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है ।
बताया जा रहा है कि कंटेनर ड्राइवर बलराम पिता गजराज शर्मा निवासी ग्वालियर खाली कंटेनर लेकर जा रहा था । घटना में कोतवाली थाना प्रभारी की निजी स्कार्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है । मार इतनी जोरदार थी कोतवाली टीआई आशीष पवार की गाड़ी के फाइबर के टुकड़े उड़ गए गाड़ी के कांच पर लगी फ़िल्म तक निकल गई कोतवाली टीआई अशीष पवार की साफ सूत्री छवि और अच्छे कर्मों के चलते इतना बड़ा हादसा छोटे से रूप में सिमट गया
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

