बड़ी खबर) लम्बे अंतराल के बाद आखिरकार आज मोहन सरकार के 28 मंत्रियों ने ली शपथ – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बड़ी खबर) लम्बे अंतराल के बाद आखिरकार आज मोहन सरकार के 28 मंत्रियों ने ली शपथ

😊 Please Share This News 😊

_त्वरित टिप्पणी_

*17 नए चेहरे वाले मंत्रिमंडल में*

*‘शिवराज’ के कई साथी नहीं!*

 

_मोहन यादव मंत्रिमंडल ने शपथ ले ली। 28 में 17 वे चेहरे हैं, जो पहली बार मंत्री बने। एससी-एसटी कोटे से 9 मंत्री बनाए गए और 12 ओबीसी चेहरे हैं। मंत्रिमंडल में 5 महिलाओं को भी जगह दी गई। लेकिन, पिछले शिवराज सिंह मंत्रिमंडल के ज्यादातर चेहरे बाहर रहे। दिग्गज नेता मंत्री बनाए गए तो पहली बार जीतने वाले विधायकों को भी जगह दी गई।_

 

*राजनीतिक समीक्षक और ‘मीडियावाला’ के संपादक हेमंत पाल की टिप्पणी।**बड़ी खबर) लम्बे अंतराल के बाद आखिरकार आज मोहन सरकार के 28 मंत्रियों ने ली शपथ, सबसे पहले कैलाश विजयवर्गीय-प्रहलाद पटेल की शपथ हुई।*

*भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल राजभवन में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। राज्यपाल ने सबसे पहले विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, पहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा और राव उदय प्रताप सिंह को कैबीनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।*

*इनके बाद संपतिया उइके, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत और विश्वास सारंग, नागर सिंह चौहान, नारायण सिंह कुशवाह, प्रद्युमन सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, चेतन काश्यप और इंदर सिंह परमार को कैबीनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।*

*इन्हें मिला स्वतंत्र प्रभार*

*कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल लखन पटेल और नारायण सिंह पवार ने राज्य मंत्री स्वत्रंत प्रभार की शपथ ली।*

*ये बने राज्य मंत्री*

*नरेश शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागड़ी, राधा सिंह और दिलीप अहिरवार को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]