रतलाम शहर विधायक काश्यप ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ, विधायक निवास पर समर्थकों ने की जमकर आतिशबाजी और एक दूसरे का कराया मुंह मीठा* पत्रकार-ओमप्रकाश मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम शहर विधायक काश्यप ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ, विधायक निवास पर समर्थकों ने की जमकर आतिशबाजी और एक दूसरे का कराया मुंह मीठा* पत्रकार-ओमप्रकाश मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

 

रतलाम- सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पहले मंत्रिमंडल में रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भोपाल में शपथ समारोह के बाद विधायक काश्यप के मंत्री मंडल में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न। विधायक निवास के बाहर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह नजर आया। सभी ने आतिस्बाजी कर मुंह मीठा कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल नजर आया। इस दौरान सभी जमकर ढोल की थाप पर भी थिरके। ज्ञात हो कि सोमवार सुबह सीएम मोहन यादव राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलने पहुंचे और उन्हें मंत्रियों की सूची सौंपी। इसके बाद से राजभवन से विधायकों को मंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन आने का सिलसिला शुरू हो गया था। मोहन के मंत्रिमंडल में रतलाम को भी शामिल किया गया है। रतलाम से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए चेतन्य काश्यप ने भी मोहन मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल राजभवन में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवा रहे हैं। राज्यपाल ने सबसे पहले विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, पहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा और राव उदय प्रताप सिंह को कैबीनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनके बाद संपतिया उइके, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत और विश्वास सारंग, नागर सिंह चौहान, नारायण सिंह कुशवाह, प्रद्युमन सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, चेतन काश्यप और इंदर सिंह परमार को कैबीनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटेल और नारायण सिंह पवार ने राज्य मंत्री स्वत्रंत प्रभार की शपथ ली।वहीं नरेश शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागड़ी, राधा सिंह और दिलीप अहिरवार को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]