भाजपा सरकार ने इस बार भी जिले की जनता को किया निराश: सुनील शर्मा  अकरम पटेल की रिपोर्ट – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

भाजपा सरकार ने इस बार भी जिले की जनता को किया निराश: सुनील शर्मा  अकरम पटेल की रिपोर्ट

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। प्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन होने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने बैतूल जिले में मंत्री नहीं बनाकर जिले की जनता को हमेशा की तरह निराश किया है। बैतूल की जनता ने भाजपा को अपना अमूल्य वोट देकर जिले की पांचो विधानसभा सीट पर भाजपा को जिताया। लेकिन भाजपा ने उनके वोटो का सम्मान नहीं किया अगर बैतूल से मंत्री बनाया जाता तो निश्चित ही इस जिले का विकास होता। कांग्रेस की सरकार जब भी रही हमेशा जिले वासियों का सम्मान करते हुए मंत्री पद दिया गया।

उन्होंने कहा प्रदेश में अधिकांश समय कांग्रेस की सरकार रही, कांग्रेस की सरकार में जीत हासिल करने के बाद यहां के विधायकों को मंत्रिमंडल में स्थान हमेशा दिया गया। यह सिलसिला रामजी महाजन से शुरू होकर सुखदेव पांसे पर खत्म हुआ है। कांग्रेस में मंत्री बनाए जाने का सिलसिला पहले भी जारी रहा औऱ डॉ अशोक साबले और प्रताप सिंह उइके जैसे जमीनी नेताओं को भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया। कांग्रेस की जब- जब सरकार आई जिले को मंत्री पद से अछूता नहीं किया गया। वर्ष 2018 में 15 माह की सरकार में भी मुलताई विधायक रहे सुखदेव पांसे को कैबिनेट मंत्री से उपकृत किया गया। इसके विपरीत भाजपा की सरकार वर्ष 2020 में आई तब भी बैतूल की अनदेखी हुई। इसके पहले 2013 में भाजपा के 5 विधायक जीत हासिल करने के बाद भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई। पहले भी यह सिलसिला जारी था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]