सूत्र बेतुल ज़िला चिचोली सहायक ग्रेड 3 के बाबू को बनाया ड्राइवर, करते है सीइओ प्रतिदिन बैतूल से अप डाउन किसके संरक्षण में सीईओ के हौसले बुलंद। बैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के चिचोली जनपद से ताजा मामला सामने आया है जहाँ सहायक ग्रेड 3 के बाबू को चिचोली जनपद सीईओ अभिषेक वर्मा द्वारा प्रोमोशन की जगह डिमोशन कर अपना ड्राइवर बना लिया है जिसके साथ प्रतिदिन वे बैतूल से अप डाउन किया करते है आपको बता दें कि वर्मा के हौसले इतने बुलंद है की उन्हें किसी अधिकारी का भी कोई डर नही है इसीलिए चिचोली जनपद में अपनी तानाशाही के चलते 2 साल से प्रभार में चल रहे है आपको बता दें सीईओ के पास 2 जनपद और 3 एसडीओ का भी चार्ज है गजब की खासियत है इनमे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चिचोली जनपद में सरपंच सचिव तो दूर जनपद अध्यक्ष को भी दरकिनार कर दिया जाता है जिससे शासन की मूलभूत योजनाओं से भी ग्रामीण क्षेत्र आज भी वंचित है एक ओर तो मध्यप्रदेश भाजपा की सरकार है और जनता के महत्वकांक्षी योजनाएं चला रहे है पर इस तरह के तानाशाह अधिकारी होने के चलते ग्रामीण जनता इन सभी योजनाओं से वंचित रह जाती है भुगतान की बात अगर की जाए तो यहाँ से ग्राम पंचायतों को भुगतान के लिए भी सरपंच सचिव को कई चक्कर काटने पड़ते है और उसके बावजूद भी भुगतान नही हो पा रहा है यहाँ तक कि कई सचिव ऐसे भी है जिन्हें 2- 2 माह की तनख्वाह तक नही मिली है अधिकारी सीईओ पर इस कदर मेहरबान है की चिचोली जनपद के प्रभार पिछले 2 वर्ष से इन्हीं के पास है अब देखना यह है कि सीईओ जिला पंचायत अक्षत जैन इन पर क्या कार्यवाही करते है या ये तानाशाही रवैया ऐसे ही चलता रहेगा ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

