शराब पीकर शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों की ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत।>बैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट<
|
😊 Please Share This News 😊
|

खबर मध्य प्रदेश के जिला बैतूल।ग्राम पंचायत बोरगांव द्वारा ग्राम में सीसी रोड़ निर्माण कार्य किया जा रहा है। उपरोक्त शासकीय कार्य में ग्राम के ही निवासी पर्वतराज पिता रामराव धोटे द्वारा शराब पीकर उत्पात मचाया जा रहा है, सीसी सड़क निर्माण कार्य में काम करने वाले मजदूर एवं जन प्रतिनिधियों से अपशब्द गाली गलौच कर शासकीय कार्य में बाधा डाली जा रही है । जिस पर ग्रामीणों ने एक राय होकर जिला कलेक्टर सहित पुलिस अधीक्षक बैतूल से शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
जिस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेकर चिचोली थाना प्रभारी को उक्त मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

