#कलेक्टर श्री लाक्षाकार ने बाजना में शासकीय कार्यालयो का औचक निरीक्षण किया// 2// (//सी.एम. राइज विद्यालय पढ़ाई के लिए उपयोग कर रहा है नवीन तकनीक – विद्यालय में हो रहा है क्लीकर डिवाइस का उपयोग रिपोर्ट मनोहर मालवीय – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

 #कलेक्टर श्री लाक्षाकार ने बाजना में शासकीय कार्यालयो का औचक निरीक्षण किया// 2// (//सी.एम. राइज विद्यालय पढ़ाई के लिए उपयोग कर रहा है नवीन तकनीक – विद्यालय में हो रहा है क्लीकर डिवाइस का उपयोग रिपोर्ट मनोहर मालवीय

😊 Please Share This News 😊

/(/1// रतलाम स्थित सी.एम. राइज विनोबा हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा का दृश्य जहां स्क्रीन पर कुछ प्रश्न पूछे जा रहे हैं और छात्र रिमोट अनुवाद डिवाइस के बटन पर क्लिक करके जवाब दे रहे हैं। उनके जवाब तत्काल सामने स्क्रीन पर दिखाई देते हैं । जी हां अब यह सीन इस स्कूल की छठी, सातवीं तथा आठवीं कक्षा में रोजाना देखा जा सकता है जिसमें स्टूडेंट साथ ही एप के माध्यम से हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषयों के लेसन, असेसमेंट और मंथली असेसमेंट दोनों ही क्लिकर डिवाइस के माध्यम से सीख रहे हैं

क्लिकर डिवाइस एक रिमोट जैसा उपकरण होता है जिसमें ए.बी.सी.डी.ई. तथा यस, नो के ऑप्शन होते हैं । जैसे ही छात्र प्रश्न पढ़ने के बाद ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो उसका दिया हुआ उत्तर स्क्रीन पर दिखाई देता है । छात्र अपना जवाब और सही जवाब दोनों देख पाते हैं, इसके साथ ही शिक्षक सभी विद्यार्थियों उत्तर देख पाते हैं । इससे असेसमेंट को चेक करने में लगने वाले समय की बचत होती है ।

 

छात्र को एक निर्धारित समय में जवाब देना होता है जिससे वह समय प्रबंधन भी सिखते हैं। विद्यालय के छात्र इस नवीन तकनीक से दी जा रही शिक्षा को लेकर उत्साहित रहने लगे हैं । छात्र को पढ़ाई के बीच में से प्रश्न पूछे जाते हैं इसलिए वह पाठ को ध्यान से पढ़ते और समझते हैं । स्क्रीन पर सभी विद्यार्थियों का जवाब दिखाई दे जाता हैं । अपने नाम और जवाब को लेकर विद्यार्थियों में बड़ी उत्सुकता रहती है कि अब उनका नाम और जवाब आएगा। सी.एम. राइज स्कूल इस प्रकार की नवीनतम तकनीक से अपनी शिक्षा को जोड़कर तकनीक से समृद्ध उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान बनने की और अग्रसर हैं ।

 

 

 

//2// कलेक्टर श्री लाक्षाकार ने बाजना में शासकीय कार्यालयो का औचक निरीक्षण किया

 

रिपोर्ट मनोहर मालवीय

 

रतलाम 16 जनवरी 2024

कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार बुधवार को बाजना पहुंचे कलेक्टर ने शासकीय कार्यालयो का निरीक्षण किया शासकीय योजनाओं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा तहसील कार्यालय परिसर में गंदगी पाई गई जिस पर नाराजगी व्यक्त की गई

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान कायाकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य केंद्र की समूची व्यवस्थाओं के सुधार एवं स्वच्छता हेतु निर्देशित किया कचरे के ढेर पर आपत्ति व्यक्त करते हुए तत्काल हटाने के निर्देश दिए, तहसीलदार को प्रत्येक सप्ताह स्वास्थ्य केंद्र जाकर निरीक्षण के निर्देश दिए उचित मूल्य दुकान का भी निरीक्षण करते हुए उपभोक्ताओं को दी जा रही सामग्री की जानकारी प्राप्त की स्टॉक रजिस्टर देखा,

ग्राम पंचायत कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया इस दौरान कलेक्टर ने रिकॉर्ड संधारण एवं दस्तावेज उचित ढंग से नहीं पाए, उनका संधारण ठीक से नहीं पाया गया योजनाओं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जानकारी भी व्यवस्थित रूप से नहीं मिल पाई

कलेक्टर द्वारा बाजना स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था का भी निरीक्षण किया गया संस्था में कार्य अच्छा पाया गया प्राचार्य श्री ओ पी कुल्हाडे तथा अन्य शिक्षकों की सराहना की

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]