आदिनाथ भगवान का स्नातक महोत्सव के रूप में फागण उत्सव मनाया गया* उज्जैन / महिदपुर जगदीश परमार – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

आदिनाथ भगवान का स्नातक महोत्सव के रूप में फागण उत्सव मनाया गया* उज्जैन / महिदपुर जगदीश परमार

😊 Please Share This News 😊

*आदिनाथ भगवान का स्नातक महोत्सव के रूप में फागण उत्सव मनाया गया*

 

उज्जैन / महिदपुर जगदीश परमार

 

आदिनाथ भगवान का स्नात्र महोत्सव कर मनाया फागण तेरस महापर्व

स्नात्र महोत्सव कर आदिनाथ परमात्मा का किया स्मरण

महिदपुर रोड स्थानीय सुविधि नाथ जैन मंदिर में शनिवार को फागुनी तेरस पर भगवान आदिनाथ दादा का स्नात्र महोत्सव महिदपुर रोड महिला परिषद द्वारा सुबह 8:30 बजे संगीतमय भक्ति भाव के साथ स्नात्र महोत्सव पुजा पढ़ाई गई इसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया आज का दिन जैन धर्म के लिए विशेष महत्व रखता है 23 में तीर्थंकर गिरनार अधिपति भगवान नेमिनाथ के समय हुवे हुए कृष्ण महाराज के पुत्रों शाम्ब और प्रद्युमन को भगवान की मधुर वाणी सुनकर वैराग्य प्राप्त हुआ भगवान के पास दीक्षा लेकर भगवान की आज्ञा लेकर शत्रुंजय गिरिराज के ऊपर उग्र तपस्या और ध्यान करते हुए सभी कर्मों से मुक्त होकर आज के शुभ दिन फागण सुदी तेरस के शुभ दिवस पर श्री शत्रुंजय गिरिराज पालीताणा पर भंडवा के डूंगर ऊपर आठ करोड़ 50 लाख मुनि भगवंतो के साथ मुनि शाम्ब और प्रद्युमन जी को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी उनकी यह मोक्ष यात्रा को स्मरण रखते हुए। दर्शन करने के लिए लगभग 84 हजार वर्षों से यह फागण फेरी की छ गाऊ यात्रा चल रही है इसीलिए कहा जाता है कि शत्रुंजय महा तीर्थ गिरिराज की यात्रा करने से पापो के बंधन से मुक्ति मिलती है एवं महान पुण्य की अभिवृद्धि होती है आज के दिन जैन धर्म के लाखों अनुयाई पालीताणा महातीर्थ पहुंचकर आदिनाथ परमात्मा का दर्शन पूजन कर पुण्य का उपार्जन करते हैं उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754