महाकाल मंदिर के आमने सामने भी लापरवाही का अम्बार एक रेस्टोरेंट आया आग की चपेट में उज्जैन सें सय्यद आशिक अली
|
😊 Please Share This News 😊
|
28/03/2024 सुबह मंदिर के सामने एक भोजनालय के किचन में आग लग गई और भगदड़ की स्थिति बन गई।महाकाल मंदिर के आमने सामने भी लापरवाही का अम्बार एक रेस्टोरेंट आया आग की चपेट में
उज्जैन सें सय्यद आशिक अली
फायर अधिकारी ने बताया कि 28/03/2024 सुबह 10 बजे महाकाल मंदिर के सामने श्रीजी रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग रेस्टोरेंट के किचन में लगी और दूसरी मंजिल तक पहुंच गई थी। आग लगने के बाद यहाँ मौजूद Ÿद्धालुओं में भगदड़ की स्थिति गई थी। आग से रेस्टोरेंट का पूरा सामान जल गया है। मौके पर महाकाल थाना पुलिस सहित रेस्टोरेंट संचालक सत्यम कुमार भी आ गया था और उसने बताया कि किचन कर्मचारी ने जैसे चूल्हा जलाने के लिए आग लगाई, वैसे ही आग भभक गई थी। पुलिस ने बताया कि रेस्टोरेंट में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं और उक्त रेस्टोरेंट तीन मंजिला बना हुआ है। सुबह घटना के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई थी और आग लगते ही भगदड़ मच गई थी। उक्त रेस्टोरेंट मंदिर के बिल्कुल सामने ही स्थित है। खाद्य विभाग की टीम यहाँ कभी जाँच करने नहीं जाती है जिसके परिणाम यहाँ के सभी भोजनालय और रेस्टोरेंट बिना सुरक्षा उपायों के ही संचालित हो रहे हैं।सूत्र 28/03/2024 सुबह मंदिर के सामने एक भोजनालय के किचन में आग लग गई और भगदड़ की स्थिति बन गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

