मतदाताओं को दिलाई मतदान करने की शपथः रंग पंचमी के रंग-लोकतंत्र के संग की थीम पर सांकला परिवार मोरदा वाले ने आयोजित किया कार्यक्रम !* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

मतदाताओं को दिलाई मतदान करने की शपथः रंग पंचमी के रंग-लोकतंत्र के संग की थीम पर सांकला परिवार मोरदा वाले ने आयोजित किया कार्यक्रम !*

😊 Please Share This News 😊

*मतदाताओं को दिलाई मतदान करने की शपथः रंग पंचमी के रंग-लोकतंत्र के संग की थीम पर सांकला परिवार मोरदा वाले ने आयोजित किया कार्यक्रम !*

 

रिपोर्ट मनोहर मालवीय

 

रतलाम/28/03/2024 –

रतलाम सांकला पांचाल परिवार

ने शनिवार को नया गांव मेन रोड पर मतदाताओं को मतदाता जागरुकता शपथ दिलाई। रंग पंचमी के रंग-लोकतंत्र के संग की थीम पर आयोजित शपथ समारोह में रतलाम पांचाल परिवार ने मतदान करने की शपथ ली।

 

साथ ही अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों को भी मतदान केन्द्र जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित करने की बात कही। रंगोत्सव पर्व होली के पहले ही फॉरेस्टर प्लेग्राउंड में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

 

एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर युवाओं की टोली ने मतदान करने की प्रतिज्ञा ली। इस दौरान *आकर्षक तख्तीयो पर मतदान करने को लेकर श्लोगन लिख कर मतदान अवश्य करें का संदेश दिया गया* । कार्यक्रम का संचालन महेश पांचाल ने किया एवं शपथ राकेश पांचाल ने दिलाई ! इस अवसर पर रमेश चन्द्र पांचाल, अमृतलाल पांचाल, मदनलाल पांचाल, जितेंद्र पांचाल, राहुल पांचाल, माया पांचाल, इंदु पांचाल, सपना पांचाल, स्वाति पांचाल , सुरभि पांचाल आदि परिवार जन उपस्थित थे !

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754