आबकारी विभाग ने नेमावर और बागली में होटल/ढाबो पर कार्यवाही कर 05 प्रकरण दर्ज किये ———— देवास / जगदीश परमार
|
😊 Please Share This News 😊
|
देवास जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता तथा ज़िला आबकारी अधिकारी श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नेमावार क्षेत्र के होटल/ढाबों में कार्यवाही की। कार्यवाही में 45 पाव प्लेन देशी मदिरा, 08 केन बीयर विदेशी मदिरा ज़ब्त कर 03 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। इसके अलावा आबकारी विभाग द्वारा वृत बागली (अ) में धनतालाब घाट में कार्यवाही कर 02 प्रकरण कायम किए।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक विजय कुचेरिया, दिनेश भार्गव, आरक्षक शंकरलाल परते, निहाल खत्री शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
शीतल सप्तमी के मौके पर नगर के प्राचीन मंदिर पर आज रात 12:00 बजे से तो अभी तक पूजा का कार्यक्रम चल रहा है इस सप्तमी में रात में प्रसादी का भोजन बनाकर माता को पूजा की जाती है ठंडा शीला खाना खाया जाता है और इसी तरह नगर में तीन जगह पूजा होती है मगर जब से सोनकर बसी है तभी से यह मंदिर स्थित है इसकी मान्यता ज्यादा है यह प्राचीन मंदिरों में आता है इसीलिए इसका महत्व अधिक है और यहीं पर ज्यादा भीड़ होती है
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

