गाय को बचाने के प्रयास में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक महिला की मौत, 11 लोग घायल ////Rahul kumawat
|
😊 Please Share This News 😊
|
गाय को बचाने के प्रयास में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक महिला की मौत, 11 लोग घायल
उज्जैन जिले के राघवी थाना क्षेत्र में गमी के कार्यक्रम में शामिल होने
गए एक ही परिवार की गाडी हादसे का शिकार हो गई जिससे 12 लोग घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही आईपीएस राहुल देशमुख एवं थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह बंदेवार मौके पर पहुंचकर घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बुधवार को महिदपुर तहसील के राघवी में ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर गमी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लसूड़िया गांव निवासी एक परिवार के लोग हादसे का शिकार होने से 1 महिला गरजा बाई की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे है। घायलों को उज्जैन जिला अस्पताल और एक अन्य घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे का कारण ट्रैक्टर ट्रॉली के सामने गाय आ जाने के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और गाय को बचाने के कारण ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई।घटना करीब 12.45 बजे की है। पुलिस बल अविलम्ब घटना स्थल पर पहुँच गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

