कांग्रेस की आमसभा में तीन पूर्व विधायकों ने कार्यक्रम से बनाई दूरी,जिलाध्यक्ष गुड्डू शर्मा की अनदेखी पर विवाद और गरमाया,जिलाध्यक्ष ने दिया पद से स्तीफा,सभा मे भाजपा पर जमकर बरसे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट
|
😊 Please Share This News 😊
|
मध्यप्रदेश के बैतूल में लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में एक बार फिर जबरदस्त गुटबाजी देखने को मिली है। ऐसे समय जब कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम का नामांकन दाखिल करने खुद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव, पूर्व राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा बैतूल आए थे। शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में जिले के तीन प्रमुख पूर्व विधायक निलय डागा, धरमूसिंह सिरसाम और ब्रम्हा भलावी की गैर मौजूदगी चर्चा में रही। इसके बाद जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील उर्फ गुड्डू शर्मा का नाम भाषण सूची में रहने के बाद काट दिया गया।
इससे कांग्रेस की गुटीय राजनीति उभरकर सामने आ गई है। कहा जा रहा है कि गुड्डू इस अपमान से आहत होकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा कर अगला कदम उठाने वाले है। इस बीच उन्होंने दोपहर में पद से इस्तीफा कमलनाथ को भेज दिया है। इससे कांग्रेस की राजनीति में हड़कंप मच गया है। चुनाव के ऐन पहले इस्तीफे से कांग्रेस की स्थिति और सतह पर पहुचने से इंकार नहीं किया जा सकता।
करीब डेढ़ घंटे से विलंब से पहुंचे कांगे्रस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में रामू टेकाम ने दोपहर 12 बजे निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दिग्गज नेताओं के अलावा पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, हरदा विधायक आरके दोगने, टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, हरदा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल भी मौजूद थे। नामांकन के बाद शिवाजी ऑडिटोरियम में कांग्रेस की आमसभा हुई। इसमें भी संसदीय क्षेत्र के सात विधानसभा क्षेत्र के महज 500 कार्यकर्ता बमुश्किल उपस्थित हो सके।
भाजपा सरकार में 60 प्रतिशत हुई कमीशनखोरी: जीतू
आमसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को नाकाम सरकार बताते हुए कहा कि, भाजपा सरकार कर्ज में डूबती जा रही है। हालात ये हैं कि 3000 करोड़ प्रतिमाह सरकार को कर्ज लेना पड़ रहा है। किसानों की आम आदमी की हालत खराब होती जा रही है। उन्होंने शिवराज सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान की मैं तारीफ करूंगा कि उनकी सरकार में कमीशनखोरी सिर्फ 50 प्रतिशत थी,लेकिन मोहन यादव ने उन्हें भी पीछे छोड़ दिया।
आज प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में कमीशनखोरी 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है और इसका खामियाजा भी आम जनता को भुगतना पड़ेगा। पटवारी ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए मंच से तीन घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो पढ़े लिखे युवा को 8500 रुपए की सहायता देने का काम सबसे पहले किया जाएगा। इसके अलावा किसानों को उनकी फसल की एमएसपी की ग्यारंटी कांग्रेस की होगी। महिलाओं को भी 8500 रुपए की आर्थिक सहायता देने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध हैं।
शहर अध्यक्ष के इस्तीफे की चर्चा
कार्यक्रम में एक बार फिर कांग्रेस की गुटबाजी जबरदस्त उजागर हुई है। पहले तो कांग्रेस के तीन विधायक नामांकन से लेकर सभा में गायब रहे। इसके बाद भाषण की सूची में जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष गुड्डू शर्मा का नाम होने के बावजूद नाम काटने से राजनीति गरमा गई है। खबर है कि भाषण की सूची से नाम काटने पर गुड्डू नाराज हो गए है। वे इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा करने वाले है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शर्मा का भाषण सूची से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नाम काटा। कहा जा रहा है समयाभाव के कारण ऐसा हुआ, लेकिन ऐसा गुड्डू ने कार्यक्रम में संयम बरतते हुए नाराजगी नहीं दिखाई, लेकिन बाद में वे जरूर नाराज हुए। इसे कांग्रेस की गुटीय राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

