रतलाम डीएम राजेश बाथम,एसपी राहुल कुमार द्वारा कई स्थानों का निरीक्षण किया गया। रिपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम,लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिले के जावरा स्थित महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण सोमवार को कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा किया गया इस परिसर में जावरा तथा आलोट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान हेतु कार्मिकों को मतदान सामग्री का वितरण भी किया जाएगा इस संबंध में कलेक्टर द्वारा सीसीटीवी सुरक्षा पार्किंग टेबुलेशन इत्यादि व्यवस्थाओं हेतू मौजूद एसडीम श्रीमती राधा महंत को निर्देशित किया गया अपर कलेक्टर श्री राधेश्याम मंडलोई भी साथ थे
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले के आलोट जनपद की सीमा पर राजस्थान के झालावाड़ जिले की सीमा से लगे नागेश्वर फांटे पर बनाए गए एफएस टी, एस एस टी चेक पॉइंट का निरीक्षण कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री राजेश बाथम द्वारा किया जाकर शांतिपूर्ण निर्वाचन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा अतिरिक्त जिला दंडा अधिकारी श्री आर एस मंडलोई एसडीएम श्री सुनील जायसवाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री राजेश बाथम ने जिले के आलोट जनपद की सीमा पर बनाए गए एस एस टी चेकप्वाइंट का निरीक्षण किया पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा अतिरिक्त कलेक्टर श्री राधेश्याम मंडलोई एसडीएम श्री सुनील जायसवाल तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे जिले के पंथ पथ वारिया फांटे पर बनाए गए इस चेक पोस्ट से राजस्थान के झालावाड़ जिले की सीमा लग रही है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

