कलेक्टर राजेश बाथम ने किया समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी तथा भंडारण केंद्र का निरीक्षण किया* रतलाम (ओमप्रकाश मालवीय)
|
😊 Please Share This News 😊
|
-कलेक्टर राजेश बाथम ने सोमवार को जिले के जावरा तथा आलोट क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर किए जा रहे गेहूं खरीदी तथा वेयरहाउस में भंडारण का निरीक्षण किया। उनके साथ अपर कलेक्टर राधेश्याम मंडलोई भी थे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम हसनपालिया खरीदी केंद्र के अंतर्गत बड़ायला चौरासी भंडारण केंद्र, ग्राम माताजी बडायला के अंतर्गत जावरा स्थित वेयरहाउस में भंडारण केंद्र तथा आलोट क्षेत्र के खरीदी केंद्र मकनपुरा के ताल स्थित भंडारण केंद्र पहुंचकर भंडारण व्यवस्था का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि अनाज का नुकसान नहीं हो, भंडारण में समस्त व्यवस्था शासन के निर्देशानुसार सुनिश्चित की जाए, उठाव शीघ्र हो, भंडारण के लिए पर्याप्त जगह बनी रहे, बारदान की पूर्ण उपलब्धता हो। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी निर्देशित किया। इस दौरान जावरा एसडीम राधा महंत, आलोट एसडीएम सुनील जायसवाल भी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

