खुली माताजी की बाड़ी, जवारों का हुआ घर आगमन* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

खुली माताजी की बाड़ी, जवारों का हुआ घर आगमन*

😊 Please Share This News 😊

 

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

कुक्षी : निमाड़ के सबसे लोकप्रिय त्योहार गणगौर का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणगौर पर्व के तहत गुरुवार को कृष्ण पक्ष की तीज पर माता बाड़ियां खोली गई। श्रद्धालुओ ने माता स्वरूप ज्वारों के दर्शन कर पूजन किया। नगर के धानमंडी रोड स्थित माता की बाड़ी में सुबह 4 बजे से श्रद्धालु पूजन करने के लिए पहुंचे।

*गणगौरी तीज को बिखरी पर्व की छठा*

11 अप्रेल चैत्र शुक्ल सुदी तीज को माता की बाड़ी मे ज्वारों का दर्शन पूजन करने अलसुबह प्रातः 04 बजे से ही श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओ ने माता की बाड़ी के खुलते ही दर्शन कर पूजा अर्चना की और माता से सुख,समृद्धि की कामना की।

*चल समारोह*

सिर्वी समाज के समाजजनों द्वारा माताजी के रथ का चल समारोह प्रातः 10 बजे नगर के रेटकुआ,नयापुरा,छोटी हताई, श्री आई माताजी चौक,बड़ी हताई,मेन बजार होते हुए धानमंडी स्तिथ पंडित कमल रावत परिवार के यहां पहुँचा और ज्वारो को रथ मे तथा बास की नवीन टोकरियों मे रखकर पूजा आरती करके माता के ज्वारो व रथो को सिर पर रखकर बड़ी श्रद्धा भाव से अपने अपने घर ले जाया गया,जहा घरो पर प्रसादी भोग लगाकर माता का पूजन किया व प्रसाद वितरण किया।

*आस्था,भक्ति का समागम पर्व गणगौर पर्व का रहता है बड़ी बेसब्री से इंतजार*

शहर कुक्षी मे सिर्वी समाज के 400 परिवार निवासरत है जो मातरानी के इस पर्व को दीपोत्स्व की तरह धूम धाम से मनाते है।कुक्षी परगना के सीरवी बाहुल्य 22 ग्रामों में इस पर्व की रॉनाज रहती है। यहां का गणगौर पर्व समुचे निमाड़ मालवा मे प्रसिद्ध है जिससे देखने निहारने हजारों की संख्या मे दर्शनार्थी पधारे रहे है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]