*एनएच की गलती से ग्रामीण हो रहा है परेशान,* *पक्की नाली तोड़ दी ,* *सड़क कर दी बर्बाद,* *विधायक को सौंपा आवेदन*
|
😊 Please Share This News 😊
|
चिचोली:- नेशनल हाईवे 47 सड़क ग्राम सिंगरई खापा एवं सोनपुर के बीच से बनने से ग्रामीण जनता परेशान है। इस सड़क से सुविधा के बजाय परेशानी खड़ी हो गई है। सड़क निर्माण के दौरान सिंगरई खापा में फॉरेस्ट बैरियर से नाले तक की पक्की नाली तोड़ दी, इसके अलावा भारी ओवरलोड डंपर चलाकर सिंगरई खापा की सीसी रोड बर्बाद कर दी। पक्की नाली नहीं होने से यहां के ग्रामीणों के आने-जाने का रास्ता बंद हो गया तथा घरों एवं दुकानों के सामने पानी जमा हो रहा है। सोनपुर ग्राम में हाईवे सड़क का पानी लोगों के घर में घुस रहा है। एनएच खंड हरदा के अधिकारी डीपीआर में पक्की नाली नहीं है कह कर अपनी गलती छुपा रहे हैं। वहीं ठेकेदार बंसल कंपनी ने सड़क मरम्मत का वादा कर अपना काम निकाल कर बोरिया बिस्तर बांधकर बढ़ लिए हैं। *विधायक को रोक कर दिया आवेदन :-* शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक गंगा उइके को शक्ति केंद्र जोगली की बैठक में शामिल होने चिचोली से जोगली जाते समय ग्राम सिंगरई खापा में सरपंच मिल्लू सिंग सलामे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उन्हें रोक कर अपनी समस्या बताई कि एनएच निर्माण के दौरान यहां पहले से टूलेन के समय बनी सीसी नाली तोड़ दी गई है और अब बना नहीं रहे हैं। सड़क किनारे पक्की नाली नहीं होने से उनके घरों में पानी घुस रहा है। घर दुकान आने जाने का रास्ता बंद हो गया है। एनएच एआई द्वारा पुन सर्वे कराकर यहां पक्की नाली बनाने का प्रस्ताव डीपीआर में शामिल करें। बंसल कंपनी ने सीसी रोड पर भारी डंपर चला कर बर्बाद कर दी है। कं के एरिया इंचार्ज अनिल बड़ोदे ने बनाने का एग्रीमेंट किया पर नहीं बनाई है। विधायक ने आवेदन लेकर शीघ्रातिशीघ्र हल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ वर्तमान सांसद प्रत्याशी डीडी उइके पूर्व विधायक अलकेश आर्य भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाहा, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष कांतिलाल यादव जनपद क्षेत्र विधायक प्रतिनिधि उमेश पेठे भाजपा मंडल अध्यक्ष नित्तू आंवलेकर मंडल महामंत्री अमन सिंह कुशवाहा बालक एवं कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल चिचोली के विधायक प्रतिनिधि अमर सिंह राठौर इत्यादि भी उपस्थित थे। *अन्यथा कर सकते हैं चुनाव का बहिष्कार:-* चर्चा में सरपंच मिल्लूसिंग ने बताया कि पक्की नाली एवं सड़क मरम्मत नहीं की जाती है, तो ग्रामवासी बैठक कर वर्तमान लोकसभा चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे। *जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे ध्यान:-* यहां के रहवासी रमेश राठौर ने बताया कि इस संबंध में हमने लगभग दो माह पूर्व चिचोली में पूना खबीस तालाब पर शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में आएं पूर्व सांसद एवं वर्तमान सांसद प्रत्याशी डीडी उइके एवं वर्तमान विधायक गंगाबाई को भी आवेदन भी दिया था, पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। विधानसभा चुनाव के पहले भी वोट मांगने आएं नेताओं को हमने यह समस्या बताई थी ,पर अभी तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है। शुक्रवार को भी आवेदन देने के लिए बरसते पानी में हम लोग 3 घंटे सड़क किनारे इंतजार करते खड़े रहे।
ईद मुबारक बोलने की यह सज़ा ये मुझको मिली है
आधी दुनिया ख़िलाफ़ है आधी मेरे पीछे पड़ी है
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

