ईरान ने इजराइल को धमकी भी दी है. ईरान ने कहा कि अगर इजरायली शासन ने एक और गलती की, तो ईरान की प्रतिक्रिया काफी गंभीर होगी.😂😂😂😂 आईने से ले नहीं सकता कोई भी इन्तक़ाम… एक टूटेगा ‘हज़ारों’ को जन्म दे जायेगा!!
|
😊 Please Share This News 😊
|
ईरान की आई प्रतिक्रिया
ड्रोन अटैक के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सीरिया के दमिश्क में, उसके दूतावास पर इजराइल ने जो हमला किया था ये उसी का जवाब है. इसके बाद ईरान ने युद्ध खत्म करने की बात कह दी. उन्होंने कहा कि ‘हमले के साथ ही मामले को खत्म माना जा सकता है.’
हालांकि, ईरान ने इजराइल को धमकी भी दी है. ईरान ने कहा कि अगर इजरायली शासन ने एक और गलती की, तो ईरान की प्रतिक्रिया काफी गंभीर होगी. उन्होंने अमेरिका को भी चेतावनी देते हुए कहा कि ये संघर्ष ईरान और इजराइल के बीच का है. अमेरिका को इससे दूर रहना चाहिए.
इजराइली सेना ने कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं. इजराइल ने अपना एयर स्पेस पूरी तरह से बंद कर दिया है. कई शहरों में अलर्ट साइरन बजाए जा रहे हैं.
इजराइली वायु और नौसेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है. इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को अटैक की सूचना मिलने के फौरन बाद ही उन्होंने वॉर मीटिंग बुलाई है. बता दें कि इजराइल के अलावा लेबनान और जॉर्डन ने भी अपने एयर स्पेस बंद कर दिए हैं. ईरान के हमले के बाद आईडीएफ ने वीडियो संदेश जारी करके कहा, ‘IDF अपने साथियों के साथ, अपनी पूरी शक्ति के साथ इजराइल की रक्षा करने के लिए तैयार हैं’
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

