रात के अंधेरे में आग बुझाने दौड़े बरती कुएं में गिरकर दो की मौत*।। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रात के अंधेरे में आग बुझाने दौड़े बरती कुएं में गिरकर दो की मौत*।।

😊 Please Share This News 😊

*रात के अंधेरे में आग बुझाने दौड़े बरती कुएं में गिरकर दो की मौत*।। रतलाम में आतिशबाजी की चिंगारी से गेहूं के खेत में लगी आग बुझाने दौड़े दो बारातियों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है। एक युवक का शव देर रात निकाल लिया गया था, जबकि दूसरे युवक का शव रविवार सुबह मिला है।

 

बताया जा रहा है कि शादी में खेजड़ी (पौधे की डाली) रस्म के दौरान बारातियों ने आतिशबाजी की थी, जिसकी चिंगारी से खेत में आग लग गई। आग बुझाने के लिए बारातियों ने दौड़ लगाई। अंधेरा होने से युवकों को कुआं नजर नहीं आया, जिससे दोनों उसमें समा गए। दोनों युवक कीचड़ में फंस गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]