कलेक्टर एवं एसपी ने अंतर्राज्यीय नाका पाण्डरी किया निरीक्षण* *बॉर्डर पर सतर्कता बरतते हुए चैकिंग करने दिए निर्देश* *भिण्ड 16 अप्रैल 2024/*
|
😊 Please Share This News 😊
|
लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव ने अंतर्राज्यीय नाका पाण्डरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों से बातचीत कर बार्डर पर सतर्कता बरतते हुए चैकिंग करने की बात कही। साथ ही सघन वाहन चेकिंग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि चैकिंग के दौरान यात्रा कर रहे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आने पाए। साथ ही अवैध रूप से कैश, शराब व अन्य नशीले पदार्थ, बेशकीमती धातुओं एवं मुफ्त में बांटने वाली सामग्रियों को चेक कर पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

