अभ्यर्थी 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक दाखिल कर सकेंगे अपना नामांकन
|
😊 Please Share This News 😊
|
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को अवगत कराया है कि अभ्यर्थी नामांकन प्रस्तुत करते समय अपने शपथ-पत्र में कोई भी कालम रिक्त न छोड़े। यदि किसी कालम में कोई जानकारी निरंक है तब वहां “शून्य” या “लागू नहीं होता” लिखा जाना चाहिए।निर्वाचन आयोग द्वारा जमानत राशि निर्धारित लोकसभा-2024 का चुनाव लड़ने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निक्षेप राशि (जमानत राशि) निर्धारित की गई है। अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को 25 हजार रूपये और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी को 12 हजार 500 रुपये की निक्षेप राशि जमा करानी होगी। जोकि ऑनलाइन और नगद भी जमा की जा सकेगी।नामांकन उपरान्त अभ्यर्थी को दिए जायेंगे ये दस्तावेज नामांकन उपरान्त अभ्यर्थी को मतपत्र में मुद्रित किए जाने वाले नाम की हिन्दी एवं अंग्रेजी में सुवाच्य स्पेलिंग का पत्र,रैली, सभा, जुलूस आयोजन हेतु व्यय योजना प्ररूप,बैनर पोस्टर आदि मुद्रण संबंधी प्ररूप “क” एवं “ख”,मीडिया में विज्ञापन प्रमाणन के लिए आवेदन अनुलग्नक A एवं B आपराधिक पूर्ववृत प्रकाशन हेतु प्ररूप C-1, एवं C-4,निर्वाचन अभिकर्ता का नियुक्ति प्ररूप -8, व्यय लेखा रजिस्टर पृष्ठांकित एवं सत्यापित एवं निर्देशन अनुलग्नक 49 आदि दस्तावेज का संपूर्ण सेट आरओ कार्यालय से दिए जायेंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

