चैक बाउंस के आरोपी सौरभ जायसवाल को छःमाह का सश्रम कारावास* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

चैक बाउंस के आरोपी सौरभ जायसवाल को छःमाह का सश्रम कारावास*

😊 Please Share This News 😊

*चैक बाउंस के आरोपी सौरभ जायसवाल को छःमाह का सश्रम कारावास*

*तालिब हुसैन*

जबलपुर. न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी श्रीमती रूचि सेंगर की अदालत ने नेपियर टाउन शास्त्री ब्रिज निवासी सौरभ जायसवाल को चैक बाउंस का दोषी मानते हुए छः माह के सश्रम कारावास की सजा से दण्डित किया है, साथ ही मूल राशि पांच लाख के एवज में आठ लाख

63 हजार रूपए वादी राहुल साव निवासी दक्षिण मिलौनीगंज को देने का आदेश दिया है. प्रतिकार राशि नहीं देने पर कोर्ट ने आरोपी

को एक माह के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है.

वादी के अधिवक्ता रितेश शर्मा ने बताया कि उनके पक्षकार राहुल ने अपने मित्र सौरभ को 2015 में किश्तों में पांच लाख रुपये उधार दिए थे जिसके बदले सौरभ ने पांच लाख रूपए का चैक दिया, लेकिन नियत तिथि पर जब चैक बैंक में जमा किया गया तो अपर्याप्त राशि के चलते चैक बाउंस हो गया . लिहाजा राहुल ने न्यायालय की शरण ली. वादी की ओर से एडवोकेट रितेश शर्मा व पंकज तिवारी ने पैरवी की.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]