तालिब हुसैन, पत्रकार दिल्ली/ जबलपुर. कई दशकों से भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय जबलपुर के शेख़ ख़्वाजा मुद्दीन . आरएसएस ने फिर किया एसके मुद्दीन पर भरोसा* *मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का राष्ट्रीय संयोजक बनाया* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

तालिब हुसैन, पत्रकार दिल्ली/ जबलपुर. कई दशकों से भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय जबलपुर के शेख़ ख़्वाजा मुद्दीन . आरएसएस ने फिर किया एसके मुद्दीन पर भरोसा* *मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का राष्ट्रीय संयोजक बनाया*

😊 Please Share This News 😊

*आरएसएस ने फिर किया एसके मुद्दीन पर भरोसा*

*मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का राष्ट्रीय संयोजक बनाया*

तालिब हुसैन, पत्रकार

दिल्ली/ जबलपुर. कई दशकों से भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय जबलपुर के शेख़ ख़्वाजा मुद्दीन

(एस.के. मुद्दीन) उन चन्द मुस्लिम नेताओं में शामिल हैं जिनकी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आर.एस.एस. में अच्छी पकड़ है और संघ के दिग्गज नेता उन पर भरोसा करते हैं. गांधी भवन दिल्ली में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गयी. जिसमें संघ के वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश कुमार ने मुद्दीन पर भरोसा करते हुए उन्हें फिर से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. मंच के महाकौशल प्रान्त संयोजक हारून जावेद सौदागर, शहज़ाद अहमद शाह, मकसूद खान, सैयद आसिफ अली, अब्दुल वहाब खान आदि ने मुद्दीन को बधाई दी है. गौरतलब है कि मुद्दीन महाकौशल के उन प्रभावशाली मुस्लिम भाजपा नेताओं में गिने जाते हैं जिन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंच पर रहते हुए भाषण देने का अवसर प्राप्त हुआ था. और जो चुनाव के दौरान देश भर में भाजपा के लिए प्रचार प्रसार करते हैं.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]