भारतीय किसान संघ का जिला कार्यकर्ता सम्मलेन: बृजेश पुन: बने जिलाध्यक्ष, कूनो नदी को पचीपुरा तालाब पावर्ती नदी से जोड़ने और सौस फैक्ट्री की मांग – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

भारतीय किसान संघ का जिला कार्यकर्ता सम्मलेन: बृजेश पुन: बने जिलाध्यक्ष, कूनो नदी को पचीपुरा तालाब पावर्ती नदी से जोड़ने और सौस फैक्ट्री की मांग

😊 Please Share This News 😊

शिवपुरी। भारतीय किसान संघ शिवपुरी का जिला कार्यकर्ता सम्मलेन मंगलवार को शहर के किरार छात्रावास में आयोजित किया गया। बता दे कि भारतीय किसान संघ की तीन बर्ष में कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित होता है। इसी क्रम में तीन बर्ष बाद किसान संघ की कार्यकरणी की घोषणा जिलेभर के किसान कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में की गई।

 

जानकारी के अनुसार मंगलवार को शहर के मनियर रोड़ के पास स्थित किरार छात्रावास पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ जिला शिवपुरी की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकर्णी गठित की गई। इस दौरान प्रदेश मंत्री जगराम सिंह यादव, प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा, जिला संघ चालक राजेश गोयल, संभागीय अध्यक्ष कल्याण यादव बंटी भैया की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 

इस दौरान 3 वर्ष साल में पुरानी जिला कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें बृजेश सिंह धाकड़ को पुन: जिलाध्यक्ष बनाया गया। जिससे सभी किसान कार्यकर्ताओं में पुन: बृजेश के जिलाध्क्ष बनने पर काफी उत्साह देखने को मिला।

 

कार्यकरणी में बृजेश शर्मा ऐचवाडा को जिला मंत्री, दामोदर वर्मा जिला कोषाध्यक्ष, नरेंद्र शर्मा को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, योगेश वर्मा जिला उपाध्यक्ष, मुन्ना लाल कोठारी उपाध्यक्ष,हरी सिंह यादव सह मंत्री, शिशुपाल यादव जिला जैविक प्रमुख, अभय यादव युवा वाहिनी जिला सयोजक, कुमारी अवंती लोधी महिला जिला संयोजिका, आशा शर्मा सह संयोजिका, भानु प्रताप यादव जिला मीडिया प्रभारी, दीपेंद्र पाल सह मीडिया प्रभारी, मुकेश भार्गव कार्यालय मंत्री को बनाया गया। इसके साथ ही समस्त भारतीय किसान संघ कार्यकारिणी गठित हुई।  

 

 देवेश धाकड़ पोहरी तहसील भारतीय किसान संघ अध्यक्ष

 

 संजय राठखेड़ा पोहरी तहसील भारतीय किसान संघ उपाध्यक्ष

 

 दिलीप पिपरघार पोहरी तहसील भारतीय किसान संघ उपाध्यक्ष

 

 

 

 

जिले में जलस्तर की समस्या को दूर करने सीएम से रखी मांगे

इस दौरान किसान संघ ने किरार छात्रावास से कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपा है।

इस दौरान सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जहां किसानो की समस्यायों को लकर मांग रखी है। जिनमें नदी से नदी जोड़ो योजना में कूनो नदी को तहसील बैराड के पचीपुरा, नदौरा तालाब में मिलाया जाये जिससे पार्वर्ती नदी से होते हुए अपर ककैटो तालाब, ककैटो तालाब, सैसारी तालाब, पैसारी तालाब, ग्वालियर तिगरा तालाब और डबरा हरसी डैम में इस योजना से 7 तालाबो का जल स्तर की समस्या हमेशा के लिये दूर हो जायेगी और सीमा के दो जिलो को किसानो को सिंचाई की सुविधा हो जायेगी। एवं टमाटर की खेती के उत्पादन में हमारा शिवपुरी जिला पूरे प्रदेश में प्रथम है। हमारे जिला शिवपुरी के किसानो की टमाटर की उपज के लिये शिवपुरी में सौस फैक्ट्री निकाली जावे जिससे हमारे किसानो को टमाटर बेचने में सुविधा होगी।

 

 

 कपिल धाकड़ जिला शिवपुरी संवाददाता

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]