जन्माष्टमी के उपलक्ष में मटकी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया रिपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
जन्माष्टमी के उपलक्ष में मटकी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
प्रीतमनगर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रीतमनगर में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कनिष्ठ वर्ग में मटकी फोड़ और वरिष्ठ वर्ग में मटकी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | शिक्षिका वर्षा सूर्यवंशी, शिखा रानी सिंह और ज्योति गेहलोत के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मटकी सजाई | इस अवसर पर वर्षा सूर्यवंशी ने श्रीकृष्ण की लीलाओं संबंधी जानकारी दी और छोटे ग्वालों रूपी छात्रों से मनोरंजक मटकी फोड़ प्रतियोगिता के माध्यम से कृष्ण के नटखटपन को बालक और बालिकाओं के माध्यम से दर्शाया | छोटे छोटे बच्चों ने बड़े ही उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया |
यह रहे विजेता-
कनिष्ठ वर्ग मटकी फोड़ में प्रथम इशिका मकवाना, द्वितीय निहा चौहान, तृतीय वर्षा सिंगाड़
वरिष्ठ वर्ग मटकी सजाओ में प्रथम अक्षरा सिसोदिया, द्वितीय अर्पित पाटीदार, तृतीय सोनू चौधरी और रक्षा मकवाना |
निर्णायक के रूप में अर्चना भूरिया, दुर्गा राठौर, साधना राव और मीनाक्षी कुंवर राठौर रहे |
इस अवसर पर संस्था के ऋतेश पंवार, नाहर सिंह डोडवे, कैलाश जादौन, अनूप मालवीय,वर्षा सूर्यवशी, शिखा रानी सिंह, साधना राव, बाबूलाल गेहलोत, भानुप्रिया गौतम, संदीप बैरागी, ज्योति गेहलोत, मीनाक्विषी कुंवर राठौर, विनोद सिंह सोलंकी सहित विद्यालय छात्र छात्राएं उपस्थित हुए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

